फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man killed in road accident in basti

बस्ती: डंपर की चपेट में आया युवक, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Wed, 17 Nov 2021 05:00 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Nov 2021 05:00 PM IST
सार

राम जानकी मार्ग पर कलवारी थाने के गायघाट की घटना, उजियानपुर से लौटे थे पंडोहिया निवासी सचिन।

विज्ञापन
young man killed in road accident in basti
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट कस्बे में मंगलवार की रात राम जानकी मार्ग पर तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक और युवक को अपने चपेट में ले लिया। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक का जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान मौत हो गई। वही बाइक के परखच्चे उड़ गए।

विज्ञापन


लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकिया के राजस्व गांव पंडोहिया निवासी बीस वर्षीय सचिन यादव पड़ोसी गांव उजियानपुर के अपने मित्र वीरेंद्र यादव के साथ बाइक से कलवारी थाना क्षेत्र के केंवचा गांव में रिश्तेदार के यहां ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय गायघाट में आरआरटी इंटर कॉलेज के समीप राम जानकी मार्ग के बगल बाइक खड़ी कर दोनों युवक लघु शंका करने लगे।
विज्ञापन


इतने में कुदरहा के तरफ से तेज रफ्तार डंपर ने बाइक और सचिन को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं, दूसरा साथी बाल-बाल बच गया। साथी वीरेंद्र यादव ने मौके पर पहुंचे लोगों की सहायता से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा ले गए। जहां चिकित्सकों ने सचिन को गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। पिता दिनेश यादव ने बताया कि दोनों बेटों में बड़ा बेटा सचिन बीएससी एजी का विद्यार्थी था। काफी होनहार था। इतना कहते ही वह फफक-फफक कर रो पड़े।

थानाध्यक्ष कलवारी अरविंद कुमार शाही ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया। अभी तहरीर नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed