फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man killed for playing tin to save crops from animals

गोरखपुर: छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए टिन बजाने पर युवक की हत्या, खेत में मिली लाश

Mon, 04 Sep 2023 11:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Sep 2023 11:24 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया वाद-विवाद में चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Young man killed for playing tin to save crops from animals
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गोरखपुर जिले में गगहा के सोनईचा गांव में शनिवार की रात उमेश (22) की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। शव मिलने की जानकारी होने के बाद परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। आरोप है कि छुट्टा पशुओं से फसल बचाने के लिए उमेश रात में मक्के के खेत में सोता था और टीन बजाता था। इसी बात से पड़ोसी नाराज थे और उन्होंने ही उसकी हत्या की है। पुलिस ने उमेश की मां बरसाती देवी की तहरीर सोनईचा गांव निवासी जगजीत, निर्मल व अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के दूदापार निवासी उमेश शनिवार की रात सोनईचा गांव स्थित खेत में मक्के की फसल की रखवाली के लिए सोया था। रात में खेत में छुट्टा पशुओं की आशंका को लेकर वह जोर-जोर से टीन बजाने लगा। टीन की आवाज से नाराज खेत के बगल में स्थित घर के लोगों ने उमेश को टीन बजाने से मना किया। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: 25 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे दंपती: बीआरडी से डिस्चार्ज हुई मधुमणि, अमरमणि का चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ही देर में विवाद बढ़कर मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट के दौरान उमेश के गर्दन पर लाठी लग गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी पिता-पुत्र मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो घटना की जानकारी हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। उमेश की मां बरसाती देवी ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है।

दो दिन पहले भी हुआ था विवाद

मां बरसाती देवी ने बताया कि रोजाना रात में आठ बजे उमेश खेत की रखवाली के लिए जाता था। वहीं पर रात में सोता भी था। दो दिन पहले भी टीन बजाने के लिए पड़ोसियों ने विवाद किया था। तब आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करा दिया था।

इसे भी पढ़ें: सूरज का रहस्य खोलेगा आदित्य एल-1 में लगा गोरखपुर के वागीश का उपकरण, DDU के रहे हैं छात्र

पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था उमेश
उमेश पांच भाइयों में चौथे नंबर पर था। उसके चार अन्य भाई बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। पिता नारायण की मौत होने के बाद मां के साथ घर पर रहता था। मां बरसाती देवी ने बताया कि उमेश की शादी नहीं हुई थी। मक्का बोने के लिए उसने सोनईचा गांव के राजकपूर पांडेय की खेत बटाई पर लिया था।

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रथमदृष्टया वाद-विवाद में चोट लगने से युवक की मौत की बात सामने आई है। केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed