{"_id":"6337c22818dac80ed066bb3e","slug":"young-man-found-with-tied-hands-and-feet-accused-of-kidnapping-a-minor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: हाथ-पैर बांधकर फेंका युवक मिला, नाबालिग के अपहरण का है आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: हाथ-पैर बांधकर फेंका युवक मिला, नाबालिग के अपहरण का है आरोपी
Sat, 01 Oct 2022 09:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Oct 2022 09:59 AM IST
सार
युवक की ननिहाल पास में ही होने की वजह से लोगों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने उसे पिटाई के बाद मरा समझकर फेंका।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के ठाकुरनगर नंबर एक में नहर के पास शुक्रवार सुबह हाथ-पैर बांधकर फेंके गए युवक को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। युवक पर नाबालिग के अपहरण का आरोप है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
युवक की पहचान ठाकुरनगर नंबर एक निवासी शनि के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह स्थानीय लोग तालाब की ओर गए तो देखे के एक युवक फेंका गया है, जिसके हाथ-पैर बांधे हुए थे।
विज्ञापन
युवक की ननिहाल पास में ही होने की वजह से लोगों ने उसे पहचान लिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायल को भर्ती कराया। परिजनों का आरोप है कि लड़की के घरवालों ने उसे पिटाई के बाद मरा समझकर फेंका।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, शनि के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं हैं। पैरों को साड़ी से बांधा गया था। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: युवक का वहशीपन देख लड़की रह गई दंग, फिर जख्मी हाल में प्रेमी पहुंचा अस्पताल