फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man found in critical condition; discharged from hospital after three weeks of treatment.

Gorakhpur News: कैंट पुलिस की पहल से छात्र को मिली नई जिंदगी

Sat, 01 Aug 2026 03:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Young man found in critical condition; discharged from hospital after three weeks of treatment.
गोरखपुर। कैंट पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता से एक छात्र की जान बच गई। छह जुलाई की रात दाउदपुर चौराहे के पास मरणासन्न हालत में मिले छात्र को पुलिस ने समय रहते अस्पताल पहुंचाया। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर नहीं मिलने पर पुलिस ने अपने स्तर से निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज शुरू कराया।
विज्ञापन

खजनी क्षेत्र निवासी सोनू गोरखपुर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। छह जुलाई की रात दाउदपुर में कुछ मनबढ़ों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया था। सिर में गंभीर चोट लगने से वह सड़क किनारे बेसुध पड़ा था। देर रात गश्त कर रही कैंट पुलिस की नजर छात्र पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां तत्काल वेंटिलेटर उपलब्ध नहीं होने पर पुलिस ने देरी किए बिना शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

छात्र का इलाज शुरू कराने के लिए कैंट पुलिस ने शुरुआती तौर पर 30 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन से बातचीत कर इलाज के खर्च में रियायत भी कराई गई। डॉक्टरों ने शुरुआती स्थिति में छात्र की हालत बेहद गंभीर बताई थी। सिर में लगी चोट के कारण उसकी जान को खतरा था लेकिन समय पर इलाज और सफल ऑपरेशन से उसकी हालत में सुधार हुआ। करीब तीन सप्ताह तक चले इलाज के बाद छात्र खतरे से बाहर आया। 29 जुलाई को अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई। चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार शुरू होने से छात्र की जान बच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed