{"_id":"6a2f0f0ec9cb02734e0bbde6","slug":"young-man-found-hanging-after-family-dispute-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1353505-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक का फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पारिवारिक विवाद के बाद युवक का फंदे से लटका मिला शव
Mon, 15 Jun 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
चिलुआताल। थाना क्षेत्र के ग्राम अमवा में भाई के साथ रह रहे युवक का पत्नी से विवाद के बाद रविवार की दोपहर फंदे से लटका शव मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, अमवा में अरविंद कुमार (21) निवासी जीतकापुरा थाना चरवा जिला कौशांबी अपने बड़े भाई एवं पत्नी बच्चों के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार को पारिवारिक विवाद के बाद दोपहर ढाई बजे के करीब उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन तत्काल युवक को फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अरविंद की दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी। थाना प्रभारी सूरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाकर मामले की जांच की जा रही है।