फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man found dead on bed in his room; had an argument with his wife four days earlier

Gorakhpur News: पत्नी से विवाद के बाद कुआनो नदी में कूदा युवक, तलाश जारी

Fri, 23 Oct 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Young man found dead on bed in his room; had an argument with his wife four days earlier
सिकरीगंज। थाना क्षेत्र के डेहराटीकर गांव के पास पत्नी से विवाद के बाद एक युवक कुआनो नदी में कूद गया। नदी में मछली पकड़ रहे नाविकों ने उसे छलांग लगाते देखा तो शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कराई, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिला। अंधेरा होने के कारण शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन

डेहराटीकर गांव निवासी सोनू गौड़ (30) मुंबई में पेंट-पॉलिश का काम करता है। उसकी तीन बेटियां सुप्रिया (10), गुनगुन (8) और लक्ष्मी (6) हैं। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर सोनू का पत्नी संगीता से विवाद हो गया था। इसके बाद वह नाराज होकर गांव के पश्चिम दिशा में स्थित कुआनो नदी के किनारे पहुंचा।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नदी में कूदने से पहले सोनू ने अपने कपड़े किनारे उतार दिए और फिर पानी में छलांग लगा दी। उसे नदी में कूदते देख नाविकों ने शोर मचाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची सिकरीगंज पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश अभियान चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशीष कुमार दुबे ने बताया कि युवक की तलाश कराई गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसडीआरएफ को सूचना दे दी गई है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की व्यस्तता और रात होने के कारण अभियान रोक दिया गया। शुक्रवार सुबह दोबारा तलाश शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed