फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Notices issued to 110 schools with less than 50% APAR ID registration

Gorakhpur News: 50% से कम अपार आईडी बनवाने वाले 110 स्कूलों को नोटिस जारी

Thu, 22 Oct 2026 02:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Notices issued to 110 schools with less than 50% APAR ID registration
पडरौना। शिक्षा विभाग की तरफ से बार-बार जारी निर्देश के बावजूद जिले के माध्यमिक विद्यालयों की तरफ से विद्यार्थियों की अपार आईडी पोर्टल पर अपडेट नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

हालात यह है कि अभी 50 फीसदी से अधिक विद्यार्थियों की आईडी अपडेट नहीं है। ऐसे विद्यालयों को नोटिस जारी कर 110 विद्यालयों को एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा गया है। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अपार आईडी बनाने में पीछे चल रहे विद्यालयों में हलचल है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक माध्यमिक विष्णु प्रभाकर पांडेय ने बताया कि अपार आईडी विद्यार्थियों की शैक्षिक जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित रखने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है। इसके तहत प्रत्येक विद्यार्थी की विशिष्ट पहचान तैयार की जाती है, जिससे उसकी शैक्षिक उपलब्धियों और अभिलेखों को एक जगह सुरक्षित रखा जा सके। इसके लिए विद्यालयों को विद्यार्थियों का आवश्यक विवरण पोर्टल पर दर्ज कर अपार आईडी तैयार करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन की ओर से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बावजूद जिले के कई विद्यालयों में प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर विभाग ने जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया है। खासकर 50 फीसदी से कम अपार आईडी बनाने वाले 110 विद्यालयों को चिह्नित कर जवाब मांगा गया है। डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि विभाग ने संबंधित विद्यालयों को एक सप्ताह का समय देते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। इस अवधि में न केवल अपार आईडी बनाने का काम शत-प्रतिशत पूरा करना होगा, बल्कि अब तक अपेक्षित प्रगति नहीं होने का कारण भी स्पष्ट करना होगा। विभाग की ओर से निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं होने पर संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed