{"_id":"6191fe3925c3d53cbe35f3f2","slug":"young-man-died-under-suspicious-circumstances-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: मछली मारने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: मछली मारने गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या का आरोप
Mon, 15 Nov 2021 11:59 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, झंगहा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, झंगहा (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:59 AM IST
सार
परिजनों ने युवक की पिटाई कर पानी में डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। घटना की वजह मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ युवकों से हुआ विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव स्थित फरेन नाले में मछली मारने गए युवक की रविवार की भोर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर लौटे परिजनों ने युवक की पिटाई कर पानी में डुबोकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। घटना की वजह मूर्ति विसर्जन के दौरान कुछ युवकों से हुआ विवाद बताया जा रहा है। वहीं पुलिस पूरे मामले को संदिग्ध बता रही है।
जानकारी के मुताबिक झंगहा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर गांव निवासी बुद्धिसागर का 18 वर्षीय बेटा अभिषेक रविवार की भोर में अपने बड़े भाई अर्जुन के साथ मछली पकड़ने फरेन नाले के किनारे गया हुआ था। दोनों भाई कुछ दूरी पर अलग-अलग मछली पकड़ रहे थे। बड़े भाई अर्जुन के मुताबिक गांव के चार लोग आए और भाई अभिषेक को नाले के पानी में डुबाकर मारने लगे। जब तक वह बचाने पहुंचा, आरोपितों ने भाई को मरणासन्न कर दिया था। उसे अस्पताल लेकर पहुंचा तो डॉक्टर ने मृत बता दिया।
अर्जुन का कहना है कि दुर्गा पूजा के मूर्ति विसर्जन के दौरान डांस को लेकर हमलावरों से उसके भाई का विवाद हुआ था। उस समय भी मारपीट हुई थी लेकिन मामला गांव का होने के चलते बिना किसी कार्रवाई के बात खत्म हो गई थी।
विज्ञापन
वहीं झंगहा एसओ संतोष अवस्थी का कहना है कि युवक की मौत का मामला संदिग्ध है। शव का बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने गांव के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। प्रकरण की जांच की जा रही है।