फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man died in suspicious circumstances at Basti

बस्ती: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, घर के कलह से था परेशान

Fri, 22 Oct 2021 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Fri, 22 Oct 2021 05:16 PM IST
सार

बंद कमरे में फंदे से लटका मिला शव, नगर थाने के अगई भगाड़ गांव की घटना

विज्ञापन
young man died in suspicious circumstances at Basti
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के अगईभगाड़ में 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों का कहना है कि कलह से ऊबकर युवक ने छत की कुंडी से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। परिवार व गांव के लोग दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो उन्हें जानकारी हुई। नगर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना स्थल का फोरेंसिक टीम ने भी निरीक्षण किया।

विज्ञापन


नगर थाना क्षेत्र के ग्राम अगईभगाड़ निवासी 22 वर्षीय विनोद कुमार घर पर अपनी पत्नी संगीता के साथ अकेले रहते थे। उनके पिता दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी कर किसी तरह से परिवार का खर्च चलाते हैं। विनोद की माता सुमन देवी का पहले ही देहांत हो चुका है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे विनोद कुमार का अपनी पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। उसके बाद विनोद अपने कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। सुबह जब पत्नी जगाने के लिए गयी तो काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसी बीच गांव के अन्य लोग भी जमा हो गए और दरवाजा तोड़कर अंदर गए तो विनोद का शव छत के कुंडी के सहारे प्लास्टिक की रस्सी में लटका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पांच माह पूर्व हुई थी विनोद की शादी

इसी बीच किसी ने इसकी सूचना नगर पुलिस को दे दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी नगर बाबू लाल व उप निरीक्षक शशि शेखर सिंह टीम के साथ पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया पीएम रिपोट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच शुरू कर दी गई है।

अगई भगाड़ निवासी विनोद की शादी बीते जून माह में दुबौलिया थाना क्षेत्र के सरवनपुर निवासी संतराम की पुत्री संगीता के साथ हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक विनोद नशे का आदी था और उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। जिसका उपचार बस्ती में चल रहा था। आए दिन पति-पत्नी में विवाद होता था। थाना प्रभारी नगर बाबू लाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed