{"_id":"608014ef53f7b600f800c2af","slug":"young-man-died-in-road-accident-in-basti-during-return-from-delhi-due-to-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हादसा: दिल्ली से लौट रहे प्रवासी की हादसे में मौत, लॉकडाउन के बाद निजी वाहन से घर जा रहा था शख्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: दिल्ली से लौट रहे प्रवासी की हादसे में मौत, लॉकडाउन के बाद निजी वाहन से घर जा रहा था शख्स
Wed, 21 Apr 2021 05:35 PM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, बस्ती।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 21 Apr 2021 05:35 PM IST
सार
नेशनल हाइवे पर कंवलपुर गांव के पास हादसा हुआ। मृतक बलरामपुर का रहने वाला था, दिल्ली में ई-रिक्शा चलाता था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
दिल्ली से बलरामपुर जा रहे प्रवासी की बुधवार को बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के कंवलपुर गांव के पास हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसा दोपहर करीब 12 बजे हुआ। दिल्ली से बलरामपुर, सिद्धार्थनगर जिले के प्रवासी एक निजी वाहन से अपने घर जा रहे थे। कंवलपुर गांव के निकट एक होटल पर रुककर सीएनजी सिलिंडर बदलने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लक्ष्मण निवासी मनिकौरा थाना पचपेड़वा बलरामपुर चालक की सीट पर बैठा था और सीएनजी बदलने की प्रक्रिया को सिर बाहर निकाल कर देख रहा था। तभी अयोध्या की ओर से आ रही रोडवेज बस उसके सिर को रगड़ते हुए चली गई, जिससे लक्ष्मण की मौके पर ही मौत हो गई।

Trending Videos
लक्ष्मण अपने बहनोई चंद्रिका प्रसाद निवासी नजरगढ़वा थाना ढ़ेबरुआ सिद्धार्थनगर के साथ दिल्ली से सिद्धार्थनगर जा रहे निजी वाहन से दो महिलाओं दो छोटे बच्चे सहित नौ सवार लोगों के साथ घर लौट रहा था।
लक्ष्मण चौहान दिल्ली में रहकर सात सालों से ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजर बसर कर रहा था। पहले कोरोना काल के बाद जिंदगी कुछ पटरी पर लौट रही थी, कि दिल्ली में फिर से लॉकडाउन लग गया। जिसके चलते धंधा बंद होने के कारण लक्ष्मण अपने गांव के अन्य साथियों के साथ घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी उर्मिला व दो बच्चे हैं। चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्चमार्टम हेतु भेज दिया गया है। वहीं वाहन सवार अन्य लोगों को दूसरे वाहन से उनके घर भेज दिया गया है।