फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   young man died in road accident from bike attack in deoria

देवरिया: बाइक सवार ने पैदल जा रहे शख्स को मारी टक्कर, मौत

Sun, 22 Nov 2020 01:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sun, 22 Nov 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
young man died in road accident from bike attack in deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रामपुर कारखाना के अमारी झांगा गांव के पास पैदल जा रहे एक युवक की सामने से आ रहे बाइक सवार के टक्कर मारने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बाइक सवार गाड़ी छोड़कर भाग निकला।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रामपुर कारखाना के महुआडीह चौकी क्षेत्र के पिपरा नायक गांव निवासी जितेंद्र पासवान (30) पुत्र सुभाष पासवान शनिवार की शाम को किसी काम से हरैया बसंतपुर चौराहे की तरफ पैदल जा रहा था। देवरिया- हाटा मुख्य मार्ग पर अमारी झांगा गांव के दक्षिण धुस पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


बाइक सवार युवक अपनी बाइक छोड़कर मौके से भाग गया। मौके पर जुटे लोगों ने गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहां गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने देर रात लखनऊ एसजीपीजीआई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ ले जाते समय फैजाबाद के करीब रात 11 बजे घायल ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर घर आए। साथ ही रविवार की सुबह परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मृतक जितेंद्र पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। बड़े भाई उमेश, रामकरन और सत्येंद्र बाहर हैं। छोटा भाई दीपक घर पर है। मौत की खबर से पिता सुभाष पासवान, माता जिआछी देवी, पत्नी पुष्पा देवी, का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतक की तीन बेटियां सोनिया, रिया, शिवानी व एक बेटा आदर्श है। अपने पिता को इस तरह खोकर सभी बच्चे बदहवास हैं। इस संबंध में महुआडीह चौकी इंचार्ज महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed