फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man died in road accident at gorakhpur by roadways bus

तेज रफ्तार का कहर: गोरखपुर में बस ने बाइक सवार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 25 Jul 2021 06:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 25 Jul 2021 06:43 PM IST
सार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के राघोपुर में हुआ सड़क दुर्घटना
 

विज्ञापन
Young man died in road accident at gorakhpur by roadways bus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के ग्राम राघोपुर में रविवार की दोपहर मे डेढ़ बजे बाइक को पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज की अनुबंधित बस ने ज़ोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा बाइक चला रहा व्यक्ति घायल हो गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बस व बाइक को कब्जे में ले लिया। बता दे कि झंगहा थाना क्षेत्र के ग्राम नदुआज्ञानपार निवासी सर्वेश राय (47) पुत्र रामकिशुन अपने ही गांव के धर्मेंद्र निषाद (45) पुत्र शिवधर के साथ बाइक से गोरखपुर की तरफ से आ रहे थे कि गोरखपुर देवरिया मार्ग पर चौरीचौरा के ग्राम राघोपुर मे स्थित क्षत्रपति शिवाजी विधालय के सामने कट से बाइक को सड़क के दूसरें तरफ ले जा रहे जा रहे थे इसी समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रही बस ने बाइक में ठोकर मार दिया।
विज्ञापन


बाइक पर पीछे बैठे धर्मेंद्र निषाद के सिर पर बस का पिछला पहिया चढ गया जिसके की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बाइक चला रहे सर्वेश राय को हल्की चोटें लगी। घटना की सूचना पाकर मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायल को एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी चौरीचौरा भेजा। हालत गम्भीर देख डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed