{"_id":"61c84680d7ac383c0f3a844e","slug":"young-man-died-due-to-bike-crashing-uncontrollably-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकराई, एक की मौत
Sun, 26 Dec 2021 04:12 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, बांसी (सिद्धार्थनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 26 Dec 2021 04:12 PM IST
सार
कदमहवा सोनखर गांव निवासी सनी राजभर (28) पुत्र राम मिलन अपने साथी सोनू कहार (20) पुत्र कृष्णा निवासी देबियापुर पशुपतिनगर नरकटहा के साथ गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा की तरफ से रात आठ बजे घर की तरफ से आ रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा रोड पर सुभाषनगर वार्ड के सहजी मोहल्ले के पास शनिवार की रात बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कदमहवा सोनखर गांव निवासी सनी राजभर (28) पुत्र राम मिलन अपने साथी सोनू कहार (20) पुत्र कृष्णा निवासी देबियापुर पशुपतिनगर नरकटहा के साथ गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जिगनिहवा की तरफ से रात आठ बजे घर की तरफ से आ रहा था। वह सहजी गांव के पास पहुंचा ही था कि सड़क के किनारे गड्ढे में गिरकर बिजली के पोल से टकरा गया। जिससे सनी राजभर की मौके पर मौत हो गई तथा सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार मिश्र, शेषनाथ यादव व एसआई रामप्रकाश चंद दोनों युवको को पीएचसी बांसी लाए, जहां चिकित्सकों ने सनी राजभर को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सोनू का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल संजय कुमार मिश्र ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।