{"_id":"64743995194bff64d50bcf84","slug":"young-man-died-after-being-hit-by-an-unknown-pickup-in-basti-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti Accident: बस्ती में अज्ञात पिकअप की ठोकर से युवक की मौत, निमंत्रण से लौट रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti Accident: बस्ती में अज्ञात पिकअप की ठोकर से युवक की मौत, निमंत्रण से लौट रहा था घर
Mon, 29 May 2023 11:05 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 29 May 2023 11:05 AM IST
सार
रात लगभग 11:30 बजे चंद्र कौशल उर्फ गुड्डू (36) पुत्र दुखहरन निवासी ग्राम पगार, थाना लालगंज निमंत्रण कर के वापस घर लौट रहा था। अभी वह घर नहीं पहुंचा था कि अचानक लालगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया।
विज्ञापन
सड़क हादसे में युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले के महादेवा-लालगंज थाना क्षेत्र के महादेवा चौराहे पर लालगंज के तरफ से आ रही पिकअप की ठोकर से युवक की मौत हो गई। यह घटना महादेवा पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई है।
विज्ञापन
रविवार देर रात लगभग 11:30 बजे चंद्र कौशल उर्फ गुड्डू (36) पुत्र दुखहरन निवासी ग्राम पगार, थाना लालगंज निमंत्रण कर के वापस घर लौट रहा था। अभी वह घर नहीं पहुंचा था कि अचानक लालगंज की तरफ से आ रही पिकअप ने ठोकर मार दिया। ठोकर इतना जोरदार था कि मृतक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
बरात से लौट रहे गांव का ही एक युवक ने चोटिल चंद्रकौशल की पहचान की तथा घटना की सूचना परिजन को दी। परिवार के लोगों द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से चंद्रकौशल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा युवक को मृतक घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
चंद्रकौशल मां-बाप का इकलौता सहारा था। एक बहन है जिसकी शादी हो गई है। बेटी आंचल दस वर्ष तथा पुत्र अमरदीप सात वर्ष वा मां-बाप का रो- रो कर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी लालगंज महेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है ।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन