{"_id":"62f22ca7d12fff22db5ab488","slug":"young-man-cut-his-own-throat-by-slitting-his-wife-throat-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पत्नी का गला रेतकर युवक ने खुद का भी काटा गला, विवाद सुलझाने आया था ससुराल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पत्नी का गला रेतकर युवक ने खुद का भी काटा गला, विवाद सुलझाने आया था ससुराल
Tue, 09 Aug 2022 03:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 09 Aug 2022 03:18 PM IST
सार
मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा उमरपुर का है। सोमवार की देर रात ससुराल आए युवक ने किसी बात को लेकर चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। बाद में अपना गला भी काट लिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भर्ती करवा।
विज्ञापन
दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी का चाकू से गला काट दिया। इसके बाद अपना भी गला काट लिया। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
मामला चिलुआताल थाना क्षेत्र के फर्टिलाइजर चौकी क्षेत्र के ग्राम सभा उमरपुर का है। सोमवार की देर रात ससुराल आए युवक ने किसी बात को लेकर चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। बाद में अपना गला भी काट लिया। सूचना पर पहुंची चिलुआताल पुलिस दोनों घायल पति-पत्नी को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भर्ती करवा।
विज्ञापन
उमरपुर निवासी मेराज पुत्र स्व० लियाकत ने चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि मैंने अपनी बेटी शबा अंसारी की शादी तीन माह पूर्व गुलरिहा थाना क्षेत्र के बनगाई टोला मदरहवा निवासी अब्दुल जब्बार शेख से की थी। शादी के बाद से ही मेरा दामाद व उसके परिवार के लोग मेरी बेटी को प्रताड़ित करने लगे, जिसकी सूचना मैंने गुलरिहा पुलिस को दी थी।
विज्ञापन
गुलरिहा पुलिस ने 24 जुलाई को दहेज उत्पीड़न व मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। सोमवार की शाम मेरा दामाद अब्दुल जब्बार शेख अपने ससुराल पहुंचा और पत्नी से माफी मांगने के बाद सुलह समझौते की बात करने लगा।
रात लगभग 11 बजे मेरी बेटी चिल्लाने लगी, शोर सुनकर जब तक हम लोग पहुंचे तो सन्न रह गए। बेटी का शरीर खून से लतफथ हो चुका था। पिता मेराज के तहरीर के आधार पर चिलुआताल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।