{"_id":"5ee1a7da8ebc3e42ed43cd47","slug":"young-man-committed-suicide-by-jumping-from-tank-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रामगढ़ताल केनाल के पानी की टंकी से कूदकर युवक ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रामगढ़ताल केनाल के पानी की टंकी से कूदकर युवक ने की खुदकुशी
Thu, 11 Jun 2020 09:11 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 11 Jun 2020 09:11 AM IST
सार
- मानसिक रूप से बीमार था युवक, चल रहा था इलाज
- इससे पहले भी वह कई बार हुआ था गायब
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के कैंट इलाके के भैरोपुर महेरवा की बारी स्थित रामगढ़ताल कैनाल के पानी की टंकी से कूदकर अभिषेक तिवारी (22) ने खुदकुशी कर ली। सुचना पर पहुंची इंजीनियरिंग कालेज चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महादेवपुरम कालोनी निवासी नागेश्वर तिवारी कई वर्षों से रहते हैं। वह शहर में प्राइवेट नौकरी करते है। उनके दो बेटे व दो बेटियां है। बड़ा बेटा अभिषेक तिवारी मानसिक रूप से बीमार था। बुधवार की शाम सात बजे घर से अचानक निकल गया। रात 8 बजे उसका शव भैरोपुर महेरवा की बारी स्थित कैनाल की टंकी के नीचे मिला।
विज्ञापन
पिता के अनुसार टंकी के पास रहने वाले लोगों ने बताया कि वह आया और टंकी पर चढ़कर नीचे कूद गया। युवक के सिर, हाथ व पैर में चोट थी। पुलिस को दी गयी तहरीर में पिता नागेश्वर ने बताया कि अभिषेक मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज 18 मई 2017 से डॉ रामशरण दास के यहां चल रहा था।
विज्ञापन
इससे पहले भी वह कई बार इधर उधर जा चुका था। युवक अविवाहित था। इस संबंध में चौकी इंचार्ज महेंद्र मिश्र ने बताया कि टंकी के पास शव मिला था। पिता ने बताया कि वह मानसिक बीमार था और टंकी पर चढ़ कर खुदकुशी कर ली।