फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man committed suicide by injecting poison in Prayagraj

प्यार का खौफनाक अंत: सोती रही प्रेमिका, युवक ने जहर का इंजेक्शन लगाकर की खुदकुशी

Fri, 09 Sep 2022 04:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/प्रयागराज।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/प्रयागराज। Published by: vivek shukla Updated Fri, 09 Sep 2022 04:00 PM IST
सार

देवरिया जिले के परसिया भगवती का रहने वाला आरिफ अंसारी गोरखपुर में एक हास्पिटल में काम करता था। यहीं पर बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। जल्द ही यह बात फैलनी लगी तो छात्रा के घर वालों ने दोनों के मिलने जुलने पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
young man committed suicide by injecting poison in Prayagraj
सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज हाईकोर्ट के सामने एक होटल में बुधवार की रात युवक ने जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। उस वक्त उसकी प्रेमिका सो रही थी। सुबह पता चला तो वह चीखने लगी। दस दिन पहले दोनों गोरखपुर से भागे थे। हाईकोर्ट में गुहार लगाने के लिए वे एक वकील से मिलने यहां पहुंचे थे, लेकिन युवक की हिम्मत जवाब दे गई। दोनों अलग अलग धर्मों के थे।

विज्ञापन


देवरिया के खुखुंदू इलाके के गांव परसिया भगवती का रहने वाला आरिफ अंसारी (22) गोरखपुर में एक हास्पिटल में काम करता था। यहीं पर बांसगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली बीएससी द्वितीय वर्ष की 20 वर्षीय छात्रा से उसकी दोस्ती हो गई। जल्द ही यह बात फैलनी लगी तो छात्रा के घर वालों ने दोनों के मिलने जुलने पर रोक लगा दी। 29 अगस्त को आरिफ और छात्रा गोरखपुर से भाग निकले। वे प्रयागराज पहुंचे। यहां उन्होंने एक वकील से संपर्क किया। वकील ने इस प्रकरण में खर्च के बारे में बताया।
विज्ञापन


आरिफ के लिए यह रकम बहुत ज्यादा थी। इस बीच उसे यह भी पता चला कि छात्रा के घर वालों ने उसके खिलाफ बांसगांव थाने में उसके और दो महिलाओं के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया है। इसके बाद दोनों लखनऊ चले गए। एक दो दिन रहने के बाद आगरा फिर अजमेर चले गए। इस बीच उनके पास रुपये खत्म होने लगे। वे दोबारा लखनऊ पहुंचे और खुदकुशी का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

शादी करना चाहते थे दोनों

हालांकि, छात्रा के समझाने पर दोनों वकील से मिलने के लिए सात सितंबर को दोबारा प्रयागराज आ गए। वकील से बात की गई, लेकिन कोई आश्वासन नहीं मिला। आरिफ बुरी तरह से टूट गया था। शाम को उसने छात्रा से फिर खुदकुशी की बात कही।

वह दुकान से जहर और इंजेक्शन ले आया और छात्रा के सोने के बाद उसने जहरीला इंजेक्शन लगाकर खुदकुशी कर ली। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव ने बताया कि दोनों के घर वालों को बुलाया गया है। देर रात दोनों के घर वाले प्रयागराज पहुंच गए।

दोनों ने साथ में लिया था खुदकुशी का निर्णय
आरिफ और छात्रा बुधवार को प्रयागराज पहुंचे और हाईकोर्ट के सामने एक होटल में कमरा लिया। अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने और पैसे खत्म हो जान के कारण आरिफ अवसाद में चला गया था। वह बार बार कह रहा था कि ‘दुनिया हमे मिलने नहीं देगी लेकिन मौत एक कर देगी’। खुदकुशी ही एकमात्र रास्ता है, लेकिन रात में छात्रा ने उसे काफी समझाया बुझाया। कहा कि सुबह एक बार और वकील से बात की जाएगी।  हो सकता है कि कोई रास्ता निकल आए। लेकिन आरिफ के मन में कुछ और ही था। छात्रा के सोने के बाद उसने जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। सुबह जब छात्रा सोकर उठी तो आरिफ के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed