फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man climbed a tower due to pressure to get married; came down after half an hour.

Gorakhpur News: लाइसेंस निलंबन के दो दिन बाद नया आवंटन, फिर टेंडर से उठे सवाल

Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Young man climbed a tower due to pressure to get married; came down after half an hour.
- नौसड़ में मॉडल शॉप के लाइसेंस का मामला
विज्ञापन



गोरखपुर। नौसड़ की मॉडल शॉप का लाइसेंस पांच सितंबर को निलंबित हुआ और महज दो दिन बाद सात सितंबर को नए नाम से संचालन की अनुमति दिए जाने के आरोप ने आबकारी विभाग की प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। खास बात यह है कि टेंडर का इंतजार कर रहे दावेदारों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने विभागीय कार्यालय पहुंचकर आवंटन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। इसके बाद अधिकारियों से कथित अभद्रता के मामले में तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हो गई।
मामला उस समय शुरू हुआ जब मॉडल शॉप का लाइसेंस पहले सुधीर जायसवाल के नाम था। शराब में पानी मिलाकर बिक्री के आरोप में विभागीय कार्रवाई के बाद पांच सितंबर को लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इसके बाद दुकान के संचालन के लिए नए सिरे से प्रक्रिया होनी थी। आरोप है कि सात सितंबर को जया जायसवाल के नाम से संचालन का लाइसेंस जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होने पर कुछ दावेदार उसी शाम जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय पहुंच गए। उनका सवाल था कि जब टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई तो लाइसेंस किस आधार पर जारी किया गया। आरोप है कि पहले उन्हें टेंडर निकलने और एक आवेदन आने की जानकारी दी गई। विज्ञापन के प्रकाशन से संबंधित सवाल पूछे जाने पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी। इसी दौरान अधिकारियों से कथित अभद्रता का आरोप लगा। आबकारी निरीक्षक मनीष त्यागी की तहरीर पर कैंट थाने में तीन लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, धमकी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। हालांकि, नामजद लोगों ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि वे आवंटन प्रक्रिया की जानकारी लेने गए थे और अभद्रता उनके साथ हुई। उन्होंने कार्यालय के सीसीटीवी फुटेज सामने लाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अगले ही दिन आठ सितंबर को विभाग ने मॉडल शॉप के लिए टेंडर का विज्ञापन जारी किया। कई आवेदन आए और संचालन तीसरे व्यक्ति को मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed