फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young man climbed a tower due to pressure to get married; came down after half an hour.

Gorakhpur News: शादी का दबाव बना तो टावर पर चढ़ गया युवक, आधे घंटे बाद उतरा

Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Young man climbed a tower due to pressure to get married; came down after half an hour.
- गुलरिहा इलाके की घटना, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
विज्ञापन



गोरखपुर। गुलरिहा इलाके के जंगल डुमरी नंबर दो में बृहस्पतिवार शाम गांव के पास अचानक उस समय लोगों की भीड़ जुट गई जब एक युवक मोबाइल फोन के टावर पर चढ़ गया और नीचे नहीं उतरने की जिद करने लगा। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस और ग्रामीणों ने करीब आधे घंटे तक उसे समझाया। काफी प्रयास के बाद युवक नीचे उतरा। इसके बाद गुलरिहा थाना पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

जंगल डुमरी नंबर दो के रुसापुर निवासी युवक बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ा था। टावर पर चढ़ने की वजह पूछने पर उसने पुलिस को बताया कि एक शादीशुदा महिला उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। युवक के मुताबिक, करीब नौ महीने पहले महाराजगंज के पनियरा क्षेत्र की रहने वाली महिला से मोबाइल फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच ऑनलाइन चैटिंग और बातचीत का सिलसिला बढ़ता गया। युवक ने बताया कि महिला एक बच्ची की मां है और उसका पति दुबई में काम करता है। उसके अनुसार, महिला तीन बार उसके साथ मुंबई भी जा चुकी है। कुछ दिन पहले वह हैदराबाद पहुंच गई थी, जहां युवक काम कर रहा था। बृहस्पतिवार शाम महिला का फोन आया और उसने शादी करने की बात कही। युवक ने बताया कि वह तीन भाइयों में मंझला है और बड़े भाई की अभी शादी नहीं हुई है। इसी कारण उसने फिलहाल शादी करने में असमर्थता जताई। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान महिला के दबाव बनाने से युवक नाराज और परेशान हो गया। इसके बाद वह गांव के पास मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों ने उसे समझाकर सुरक्षित नीचे उतारा। थाना प्रभारी जेपी पाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed