{"_id":"6204f8297b71d805b829d387","slug":"young-man-beaten-to-death-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: अनैतिक संबंध के शक में युवक की हत्या, विरोध में हाइवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: अनैतिक संबंध के शक में युवक की हत्या, विरोध में हाइवे जाम
Thu, 10 Feb 2022 05:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 10 Feb 2022 05:36 PM IST
सार
एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवत की हत्या के मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इनसेंट में मृतक, सड़क जाम करते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके के मोतीराम अड्डा के बंजारी टोला में बुधवार रात अनैतिक संबंध के शक में मनोज निषाद (35) की पीटकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह नाराज ग्रामीणों ने गोरखपुर-देवरिया हाइवे मोतीराम अड्डा के पास जाम कर दिया।
उनकी मांग थी कि आरोपियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी के आश्वासन पर ग्रामीण सड़क से हटे। उधर, पुलिस ने पन्नेलाल और मंगेश मौर्या पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार सुबह 9 बजे से एक घंटे तक हाइवे जाम होने की वजह से आवागमन प्रभावित रहा। पुलिस बीच से रुट डायवर्जन कर गाड़ियों को निकाल रही थी। मनोज मूलरूप से चौरीचौरा के रामनगर के निवासी था। बंजारी टोला में वह अपने ससुराल में रहता था। मजदूरी करके मनोज जीवन-यापन करता था।
विज्ञापन
मृतक के साले सोनू के मुताबिक, बुधवार रात 12 बजे मनोज निषाद मजदूरी करके लौट रहे थे। रास्ते में गांव के ही पन्नेलाल ने रोक लिया। उसने मनोज से कहा कि मेरे घर की महिला के बारे में तुम गलत बात क्यों करते हो। मनोज ने ऐसी किसी बात से इनकार किया, लेकिन पन्नलेलाल अपने सहयोगी मंगेश के साथ मिलकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। मरा समझकर छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
मनोज निषाद अचेत हाल में कोलाहल निषाद के घर के पास पड़े थे। उनके शरीर पर कोई कपड़े नहीं थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। जानकारी होने पर परिजन लेकर घर चले आए और सुबह उनकी मौत हो गई। मौत से नाराज घरवालों ने पन्नेलाल और मंगेश पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनके समर्थन में आए गांव के लोग कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर पहुंच गए और हाइवे जाम कर दिए।
पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद हाइवे से ग्रामीण हटे और पुलिस ने मौत की वजह जानने को शव को पोस्टमार्टम भेजकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने साले सोनू निषाद की तहरीर पर नामजद हत्या का केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

दो बच्चों का पिता था मनोज
मनोज की शादी मोतीराम अड्डा निवासी रामयादल निषाद की बेटी नीता से हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। 13 वर्षीय पुत्री खूशबू बड़ी और मनीष 10 वर्ष छोटा। शादी के बाद से ही वह ससुराल में रहकर जीवन-यापन कर रहा था।एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि युवत की हत्या के मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।