{"_id":"5f3814158ebc3e3cb24d9108","slug":"young-girl-kidnapped-and-assaulted-by-two-men-from-village-fir-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: किशोरी का अपहरण कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर सिगरेट से जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: किशोरी का अपहरण कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर सिगरेट से जलाया
Mon, 17 Aug 2020 09:04 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के जानीपुर इलाके के एक गांव में शुक्रवार रात घर से बाहर पानी लेने निकली किशोरी को दो युवकों ने अगवा कर लिया। सुनसान जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और शरीर को सिगरेट से कई जगहों पर जला दिया। शनिवार सुबह लड़की परिजनों को अचेत अवस्था में तालाब के किनारे मिली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बड़हलगंज इलाके का रहने वाला शख्स गोला क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। भट्ठे के पास ही किराए पर कमरा लेकर पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। शुक्रवार रात उसकी 17 साल की बेटी घर के बाहर स्थित हैंडपंप पर पानी लेने गई थी।
विज्ञापन
आरोप है कि डेहरीभार गांव निवासी अर्जुन अपने साथी महेश के साथ पहुंचा और किशोरी को जबरन बाइक पर बैठा लिया। शोर मचाने पर मुंह दबा दिया। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। अचेत होने पर किशोरी को छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
शनिवार सुबह लोगों ने लड़की के झाड़ी के पास पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। आरोपितों ने लड़की के साथ हैवानियत की है इस वजह से वह डरी सहमी है। वह कई बार चौंककर बैठ जा रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपित अर्जुन और उसके साथी महेश के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, पॉक्सो साहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी डॉ. सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।