{"_id":"61c5673bf097bb03fb05155d","slug":"young-attacked-with-sharp-weapon-after-raiding-house-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: घर में धावा बोल युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: घर में धावा बोल युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
Fri, 24 Dec 2021 11:52 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:52 AM IST
सार
घटना गीडा इलाके में देर रात में हुई। बदमाशों ने पुरानी रंजिश में घर पर धावा बोल युवक के ऊपर हमला कर उसे लुहलुहान कर दिया। घायल का इलाज एक नर्सिंग होम में चल रहा इलाज।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली चौकी अंतर्गत नेवास गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गुरुवार की रात घर पर धावा बोलकर बदमाशों ने युवक पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजनों ने पैडलेगंज स्थित एक नर्सिंग होम में युवक को भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के मुताबिक, पाले खान का गांव के ही कुछ लोगों से पुरानी रंजिश है। आरोप है कि इसी रंजिश में घर पर धावा बोल बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। परिजन घायल को जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
चौकी इंचार्ज पिपरौली विवेक रंजन ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। हमलावरों की तलाश की जा रही है।