{"_id":"69d966ae09205c6a7209c3eb","slug":"you-will-be-able-to-get-your-mst-made-only-through-mobile-app-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1285364-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में अब सिटी बस में भी बनेगा एमएसटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में अब सिटी बस में भी बनेगा एमएसटी
Sat, 11 Apr 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Apr 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। परिवहन निगम के यात्रियों की तरह अब सिटी बस के यात्रियों को भी मासिक यात्रा के लिए एमएसटी (मंथली सीजन टिकट) सुविधा देने की तैयारी की जा रही है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत यात्री सिटी बस के मोबाइल एप के माध्यम से ही अपना एमएसटी बनवा सकेंगे। इससे टिकट काउंटर की लाइन से मुक्ति मिलेगी और पूरी प्रक्रिया डिजिटल व सरल हो जाएगी।
अधिकारियों के अनुसार, एमएसटी का मासिक शुल्क लगभग 900 रुपये निर्धारित किया जा सकता है, जिससे नियमित यात्रियों को किफायती दर पर यात्रा का लाभ मिलेगा। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के कुछ अन्य जिलों में यह सुविधा पहले से लागू है और वहां यात्रियों को इसका अच्छा लाभ मिल रहा है। इसी को देखते हुए गोरखपुर में भी इसे लागू करने की योजना बनाई जा रही है।
सिटी ट्रांसपोर्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी लव कुमार सिंह ने बताया कि एमएसटी सुविधा शुरू होने से यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है। शीर्ष स्तर से आदेश आने के बाद इस पर कार्य किया जाएगा।