{"_id":"611d04fc23748f0c294b8691","slug":"you-can-take-help-of-police-for-carrying-more-than-one-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: एक लाख से अधिक रकम लेकर जाने पर ले सकते हैं पुलिस की मदद, इन नंबरों पर करना होगा कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: एक लाख से अधिक रकम लेकर जाने पर ले सकते हैं पुलिस की मदद, इन नंबरों पर करना होगा कॉल
Wed, 18 Aug 2021 06:48 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:48 PM IST
सार
पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9454403524, 9454417470 पर दे सूचना, बैंक, घर या किसी गंतव्य स्थान पर रकम लेकर जाने पर मांग सकते हैं सुरक्षा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपर में लूट, छीनैती से घटनाओं को रोकने के लिए एसएसपी ने नई पहल की है। यदि एक लाख या उससे अधिक की रकम लेकर बैंक, घर या फिर कहीं पर जाने पर पुलिस की सुरक्षा लेना चाहे तो ले सकते हैं। इसके लिए पुलिस कंट्रोल रूम के दो नंबर जारी किए है।
विज्ञापन
इन नंबर पर संपर्क करने पर पुलिस आपके पास पहुंचकर सुरक्षा देने का काम करेगी। पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9454403524, 9454417470 पर सुरक्षा के लिए फोन करना है। इसकी मॉनिटरिंग खुद अफसर करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हाल के दिनों में लूट की घटनाएं सामने आने के बाद के एसएसपी ने फैसला किया है। खासकर व्यापारी रोजाना ही अपने रकम को बैंक में जमा कराने और निकासी का काम करते है। अक्सर वह इस काम के लिए अपने कर्मचारी को जिम्मेदारी दे देते हैं। इसलिए पुलिस सुरक्षा देने की बात कही गई है। ताकि कोई भी रकम ले जा रहा हो तो पुलिस सुरक्षा देकर ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि बैंक, घर या किसी गंतव्य पर एक लाख रुपये से अधिक रकम लेकर जाने वाले लोग चाहें तो पुलिस की सुरक्षा ले सकते हैं। पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क कर वह सुरक्षा की मांग करें पुलिस सहयोग करेगी।