गोरखपुर। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया। मोदी सरकार ने समाज के सभी गरीब व कमजोर वर्ग के लिए कार्य किया है। यही वजह है कि जनता उनको फिर सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।
डॉ. धर्मेंद्र ने सोमवार को मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के नो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सोमवार को शहर और ग्रामीण विधान सभा में सूबा बाजार और पादरी बाजार में लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिला लाभार्थियों को 23 करोड़ से अधिक मुद्रा ऋण दिया गया। पीएम मातृ वंदना योजना का लाभ 2.78 करोड़ महिलाओं को मिला। पीएम आवास योजना के द्वारा तीन करोड़ से अधिक शहरी और ग्रामीण घरों को मंजूरी दी गई। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के द्वारा 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया गया। सांसद रवि किशन शुक्ला ने कहा कि आज कोई भू माफिया किसी का भी जमीन कब्जा नहीं कर सकता है। पीएम जन धन योजना के तहत 48.27 करोड़ लोगों के बैंक में खाते खोले गए 25 लाख करोड़ से अधिक का प्रत्यक्ष लाभ लाभार्थियों को हुआ है। इस मौके पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, राधेश्याम रावत, इंद्रमणि उपाध्याय ओम प्रकाश शर्मा, रणविजय शाही, अजय श्रीवास्तव,आनंद अगहरी, अजय मणि त्रिपाठी, अमृतलाल भारती, अशोक मिश्रा, राजेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।