फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yogi gave the message of social harmony through nomination

गोरखपुर : नामांकन के जरिए योगी ने दिया सामाजिक समरसता का संदेश

Sat, 05 Feb 2022 02:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Feb 2022 02:56 AM IST
सार

चार प्रस्तावक व एक इलेक्शन एजेंट अलग-अलग समाज से। दो प्रस्तावकों के साथ दो सेट में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जबकि, दो अन्य प्रस्तावकों के साथ दो सेट में नामांकन होना बाकी है।   
 

विज्ञापन
Yogi gave the message of social harmony through nomination
नामांकन करते योगी आदित्यनाथ साथ में अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने अपने नामांकन के जरिए, सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। अलग-अलग चार सेटों में नामांकन पत्रों को दाखिल करने के लिए अलग-अलग समाज के चार प्रस्तावकों के नाम तय किए गए हैं। दो प्रस्तावकों के साथ दो सेट में शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जबकि, दो अन्य प्रस्तावकों के साथ दो सेट में नामांकन होना बाकी है।   

विज्ञापन


चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज गोरखपुर के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार अग्रवाल, महात्मा गांधी इंटर व पीजी कॉलेज के प्रबंधक मंकेश्वर नाथ पांडेय, रैदास मन्दिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव को सीएम योगी के तरफ से दाखिल अलग-अलग सेट के नामांकन पत्र में प्रस्तावक बनाया गया है। जबकि, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह, विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इलेक्शन एजेंट होंगे। 
विज्ञापन


प्रस्तावक-एक
वैश्य समाज से आने वाले सुरेंद्र कुमार अग्रवाल चेंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के कई बार अध्यक्ष रह चुके हैं। वह स्थानीय स्तर पर उद्यमियों के सर्वमान्य प्रतिनिधि माने जाते हैं। आईआईटी रुड़की से केमिकल इंजीनियरिंग की डिग्री लेने वाले अग्रवाल उद्यमी हैं। गीडा में केमिकल प्रोडक्ट की यूनिट लगा रखी है। योगी से पुराना जुड़ाव है। कहा जाता है कि गोरखपुर में औद्योगिक विकास की अच्छी जानकारी है। रेडीमेड गारमेंट को एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) में शामिल कराने व गीडा में रेडीमेड गारमेंट पार्क की स्थापना का सुझाव भी सुरेंद्र कुमार अग्रवाल ने दिया था। इसपर मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रस्तावक-दो
मंकेश्वर नाथ पांडेय उस नेशनल एजुकेशनल सोसाइटी के प्रबंधक हैं, जो एमजी इंटर कॉलेज व पीजी कॉलेज समेत कई शिक्षण संस्थानों का संचालन करती है। ब्राह्मण और कायस्थ दोनों समाजों का प्रतिनिधित्व करने वाले, मंकेश्वर गोरक्षपीठ के सामाजिक अभियानों में निरन्तर सहभागी बनते हैं। एक शिक्षाविद के रूप में उनकी ख्याति पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में है। वह 2007 का विधानसभा चुनाव शहर क्षेत्र से लड़ चुके हैं। अपनी पारिवारिक और सामाजिक पृष्ठभूमि से ब्राह्मणों और कायस्थों में लोकप्रिय हैं। 

प्रस्तावक-तीन 
रैदास मंदिर समिति के अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद अनुसूचित जाति से आते हैं। प्रसाद समाजिक समरसता की उसी विचारधारा के प्रतिनिधि हैं, जिसे गुरु गोरखनाथ, उनके उपासकों और संत रैदास ने अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया था। विश्वनाथ प्रसाद गोरक्षपीठ और उसके महंतों के छुआछूत और सामाजिक भेदभाव समाप्त करने के अभियान से न केवल प्रभावित हैं, बल्कि खुद भी उससे जुड़े हुए हैं। उन्हें अनुसूचित वर्ग के लोगों में सामाजिक चेतना के लिए अभियान चलाने के लिए भी जाना जाता है।

प्रस्तावक- चार
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष और मशहूर पैथॉलॉजिस्ट डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव महानगर में सामाजिक सरोकारों के निर्वहन के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी कायस्थ समाज में मजबूत पैठ तो है ही, संस्कार भारती जैसे संगठन से जुड़कर वह समाज के हर वर्ग की प्रतिभाओं को मंच देने में अपनी भूमिका निभाते रहे हैं। डॉ. मंगलेश का गोरक्षपीठ के सामाजिक प्रकल्पों से गहरा जुड़ाव रहा है। वह चिकित्सक समुदाय के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं।

डॉ. अरुण कुमार सिंह इलेक्शन एजेंट
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह को योगी आदित्यनाथ का इलेक्शन एजेंट बनाया गया है। वह अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से आते हैं। उनकी गिनती श्रेष्ठ शिक्षकों में होती है। उन्हें शैक्षिक अनुशासन और प्रबंधन के लिए सराहा जाता है।

भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र रविवार को

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवाद, विकास व सुशासन के मुद्दे पर छह फरवरी (रविवार) को अपना लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करेगी। 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के सानिध्य में लोक कल्याण के जो 212 संकल्प लिए थे, पांच वर्ष के दौरान एक-एक करके सभी पूरे किए गए हैं। 

अब नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। ये बातें मुख्यमंत्री व शहर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहीं। विधानसभा चुनाव की दृष्टि से टाउनहॉल क्षेत्र के एक होटल में बनाए गए, भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया सेंटर के उद्घाटन के बाद योगी ने मीडियाकर्मियों से बात की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने सुरक्षा, माहिला कल्याण, किसानों के उन्नयन व नौजवानों को रोजगार देने का काम किया। गांवों व शहरों के समग्र विकास, गरीबों के कल्याण की योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व भाजपा सरकार के कार्यों के चलते पूरब हो या पश्चिम, जनता का भारी समर्थन और आशीर्वाद भाजपा को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed