{"_id":"6a00f3ad9be6f62ebd0f9a7a","slug":"yoganandas-guru-swami-yukteswar-giris-birth-anniversary-celebrated-floral-tribute-given-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1316098-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: योगानंद के गुरु स्वामी युक्तेश्वर गिरि की मनाई जयंती, दी पुष्पांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: योगानंद के गुरु स्वामी युक्तेश्वर गिरि की मनाई जयंती, दी पुष्पांजलि
विज्ञापन
गोरखपुर। पूरी दुनिया को योग का पाठ पढ़ने वाले योग गुरु परमहंस योगानंद के गुरु स्वामी युक्तेश्वर गिरि की जयंती रविवार को उनके अनुयायियों की ओर से धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से कार्यक्रम का आयोजन राजेंद्रनगर स्थित ध्यान केंद्र पर किया गया। अनुयायियों ने सबसे पहले गुरु के भजन जय गुरु जय गुरु जय गुरु जय... गाया। इसके बाद पुष्पांजलि आरती कर गुरु को याद किया। आस्था भाव के साथ गुरु युक्तेश्वर गिरि से लोक कल्याण की कामना की। इसके साथ ही एक घंटे का ध्यान शिविर भी लगाया गया। इस दौरान पूरा परिसर गुरु की भक्ति में सराबोर रहा। योगदा सत्संग सोसाइटी के सदस्य सुधीर यादव ने बताया कि रविवार को सुबह गुरु युक्तेश्वर की जयंती मनाई गई है। हर साल बड़े ही आस्था के साथ इसे मनाते हैं। इस अवसर पर सुधीर यादव, अखिलेश श्रीवास्तव, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, देवेंद्र शुक्ला, कुंवर सिंह, नितिन, दिव्यांशु पांडेय, श्रुति श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।