फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yoga Day week will start with Yoga on Cruise

Gorakhpur News: योगा ऑन क्रूज से होगा योग दिवस सप्ताह का आगाज

Wed, 12 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 12 Jun 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day week will start with Yoga on Cruise
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इसमें सप्ताह भर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय हुई। 15 जून को योगा ऑन क्रूज से सप्ताह का आगाज होगा। इसमें विश्वविद्यालय से संबंधित 50 महिलाएं इस कार्यक्रम में प्रतिभा करेंगी।
विज्ञापन

16 जून को योग एवं स्वास्थ्य विषयक ऑनलाइन व्याख्यान कार्यक्रम, 17 को महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोधपीठ में आठ से 15 वर्ष के बच्चों के लिए योग कार्यक्रम और उच्च रक्तचाप रोगियों के लिए योगासन व्यायाम आदि का प्रशिक्षण होगा। 18 जून को प्रौढ़ व्यक्तियों और सर्वाइकल से संबंधित रोगियों के लिए योगासन, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण, 19 को जिला महिला चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के लिए योग प्रशिक्षण, 20 को महायोगी गुरु श्री गोरखनाथ शोधपीठ में संगीतमय योगासन कार्यक्रम और 21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 5:30 बजे से वृहद योग कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के नेतृत्व में प्रदेश भर के विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालय के विद्यार्थियों, पुरातन छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में शपथ लेकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में रिकॉर्ड बनाना है। राजभवन की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से 12 जून से 19 जून तक शपथ लिया जा सकता है। शपथ लेने के बाद प्रत्येक प्रतिभागी के लिए ऑनलाइन प्रमाणपत्र भी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शपथ के माध्यम से विश्व को देंगे संदेश
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कुलपति ने संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ हुई बैठक में कहा कि शपथ कार्यक्रम को सभी महाविद्यालय एक विशिष्ट आयोजन के रूप में अपनाएं ताकि उत्तर प्रदेश में गोरखपुर विश्वविद्यालय से सर्वाधिक संख्या में शपथ हो। इसके माध्यम से हम पूरे विश्व को संदेश देंगे। कुलपति ने कहा कि शपथ कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए संबद्ध महाविद्यालयों के समस्त विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुरातन छात्रों, उनके परिवारजन और समाज के लोगों को प्रेरित किया जाए। इस अवसर पर डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे, कुलसचिव प्रो. शांतनु रस्तोगी, उच्च शिक्षा क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अश्वनी मिश्र सहित दर्जनों संबद्ध कॉलेजों के प्राचार्य और गुआक्टा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed