फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Yash Patel of Academic Global School won gold

Gorakhpur News: एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के यश पटेल ने जीता गोल्ड

Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Yash Patel of Academic Global School won gold
सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी चैंपियनशिप में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के यश पटेल ने जीता गोल्ड।
गोरखपुर। पादरी बाजार क्षेत्र के जंगल धूषण स्थित एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के कक्षा 11वीं के यश पटेल ने गोल्ड मेडल जीतकर पूर्वांचल का मान बढ़ाया है। सीबीएसई ईस्ट जोनल आर्चरी चैंपियनशिप 2023 के अंडर 17 पुरुष वर्ग में यश पटेल ने अलग-अलग रेंज में गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता जमशेदपुर स्थित एसडीएसएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस में सीबीएसई द्वारा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के कक्षा 11वीं के यश पटेल ने इंडियन राउंड में प्रतिभाग किया, जिसमें कुल 44 छात्र शामिल थे। यश पटेल ने फर्स्ट 40 मीटर राउंड में 360 में से 298 अंक अर्जित कर सिल्वर मेडल जीता जबकि 30 मीटर सेकंड राउंड में 360 में से 302 अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। साथ ही यश पटेल ने कुल 720 स्कोर में 600 अंक अर्जित कर सीबीएसई ईस्ट जोन आर्चरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर नेशनल के लिए अपने दावेदारी पेश कर दी है। यश पटेल के कोच अजितेश सोलंकी ने उनकी उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। चेयरमैन ई संजीव कुमार ने कहा कि विद्यालय में सभी प्रतिभाओं को उभारने के लिए प्रशिक्षक रखे गए हैं।
विज्ञापन


क्लाइंट नेम -एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed