फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wrestling: 40 wrestlers showed their tricks

कुश्ती : 40 पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच

Mon, 26 Jan 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Wrestling: 40 wrestlers showed their tricks
अति​थियों के साथ पहलवान।
गोरखपुर। भारत भीम जनार्दन सिंह की 29वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को कृष्णानगर व्यायामशाला में जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आठ भार वर्गों में आयोजित प्रतियोगिता में 40 पहलवानों ने दांव-पेंच दिखाए। प्रतियोगिता के 80 किग्रा भारवर्ग में कृष्णानगर व्यायामशाला के पवन यादव ने स्टेडियम के विवेक को 10-0 से पराजित किया।
विज्ञापन

85 किग्रा भार वर्ग में कृष्णानगर व्यायामशाला के निखिल ने स्पोर्ट्स कॉलेज के धीरज यादव को 8-4 से हराया। 70 किग्रा वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम के अमन यादव ने मनोरम के समीर को 6-2 से पराजित किया। 110 किग्रा वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के आनंद यादव ने कृष्णानगर के कृष्ण को 2-1 से हराया। 70 किग्रा वर्ग में कृष्णानगर के ध्रुव नारायण ने रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के सत्यपाल को 7-5 से हराया।
विज्ञापन

55 किग्रा वर्ग में रीजनल स्टेडियम के दिनेश ने मानीराम के छोटू को 13-12 से पराजित किया। 55 किग्रा वर्ग में रीजनल स्टेडियम के इरशाद ने मानीराम के राज साहनी को एक अंक से हराया। 57 किग्रा वर्ग में कृष्णानगर के विजय यादव ने मानीराम के अजय नंद को 3-2 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

61 किग्रा वर्ग में कृष्णानगर के अनुज यादव ने स्पोर्ट्स कॉलेज के अनुराग को 6-4 से पराजित किया। 65 किग्रा वर्ग में स्टेडियम के श्लोक ने खजनी के सौरभ को 4-3 से हराया। 61 किग्रा वर्ग में खजनी के पटु ने स्पोर्ट्स कॉलेज के अनिल को 6-4 से हराया। 45 किग्रा वर्ग में कृष्णानगर के सचिन ने यहीं के अमन को 6-5 से हराया। 41 किग्रा वर्ग में स्टेडियम के वीर ने कृष्णानगर के बजरंग को 8-6 से पराजित किया। 48 किग्रा वर्ग में कृष्णानगर के श्रेयम ने मानीराम के अजय को 3-2 से हराया।
70 किग्रा वर्ग में रामपुर के प्रिंस ने कृष्णानगर के प्रेमसागर को 4-3 से हराया। 74 किग्रा वर्ग में कृष्णानगर के आकाश ने मानीराम के सत्यपाल को 6-2 से पराजित किया। 55 किग्रा वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज के अनिल यादव ने स्टेडियम के आदित्य को 4-3 से हराया। 48 किग्रा वर्ग में कृष्णानगर के धनिया ने कृष्णानगर के सचिन को 3-2 से हराया।

इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ भारत भीम जनार्दन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया गया। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका ओमप्रकाश यादव, शैलेश यादव, ओमकार पहलवान, चंद्रेश पटेल एवं रमाकांत ने निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रवण सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट मनीष सिंह (पूर्व पार्षद), प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ‘आगू’, रणविजय शाही, माया शंकर शुक्ला, ओमप्रकाश यादव, पूरन सिंह, सतीश सिंह, चंदन दादा, प्रदीप गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed