फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   World Diabetes Day 2021: 70 percent of patients died due to sugar during Corona period

विश्व मधुमेह दिवस 2021: 70 प्रतिशत मरीजों की शुगर से चली गई जान, डॉक्टर बोले- जान पर भारी पड़ सकती है अनदेखी

Sun, 14 Nov 2021 02:59 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 14 Nov 2021 02:59 PM IST
सार

फिजिशियन डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि शुगर एक बड़ी समस्या है। मौजूदा समय में हर घर में एक न एक सदस्य शुगर की बीमारी से ग्रसित है। इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन नियंत्रित जरूर किया जा सकता है।

विज्ञापन
World Diabetes Day 2021: 70 percent of patients died due to sugar during Corona period
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कोरोना की पहली और दूसरी लहर में संक्रमण की वजह से 848 लोगों की जान चली गई। मरीजों को शुगर (मधुमेह) की बीमारी थी। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को शुगर है उन्हें कई अन्य बीमारियों का भी सामना करना पड़ता है। शुगर ऐसी बीमारी है जो एक बार हो जाने पर कभी खत्म नहीं होती है। इसका इलाज तो संभव है लेकिन इसे जड़ से कभी खत्म नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कोरोना संक्रमण से 848 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इनमें करीब 80 प्रतिशत ऐसे मरीज थे जो पहले से ही कई गंभीर बीमारियों से ग्रसित थे। इनमें 70 फीसदी मरीज शुगर की बीमारी से भी ग्रसित थे। यही वजह है कि अधिकांश मरीजों की किडनी से लेकर फेफड़े तक में संक्रमण का असर हुआ और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


फिजिशियन डॉ संजीव गुप्ता ने बताया कि शुगर एक बड़ी समस्या है। मौजूदा समय में हर घर में एक न एक सदस्य शुगर की बीमारी से ग्रसित है। इसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है लेकिन नियंत्रित जरूर किया जा सकता है। शुगर की बीमारी से किडनी, आंख, हृदय, ब्लड प्रेशर की समस्या शरीर में बढ़ जाती है। ऐसा होने से शरीर को काफी नुकसान पहुंचता है। मरीज की जान भी चली जाती है। बताया कि ऐसी स्थिति में शुगर और बीपी (ब्लड प्रेशर) में जरा सा भी  दिक्कत होने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें। बीमारी के दौरान दवा डॉक्टरों की सलाह पर ही लें। खुद से दवा न खाएं और एहतियात बरतें। अगर ऐसा नहीं करते हैं तो शुगर बढ़ने के दौरान लोगों की जान भी चली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मोटापा भी शुगर का बड़ा कारण
डॉ. मेजर अमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शुगर का एक बड़ा कारण मोटापा भी है। शारीरिक रुप से अगर फिट नहीं हैं तो शुगर का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं अगर परिवार के किसी सदस्य को शुगर है तो आने वाली पीढ़ी को भी शुगर का खतरा है। ऐसे में जीवन शैली में बदलाव बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed