{"_id":"6473a6f9665d029caf0fed15","slug":"world-class-convention-center-to-be-built-with-500-crores-cm-approves-design-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-185622-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 500 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, डिजाइन को सीएम की मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 500 करोड़ से बनेगा विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर, डिजाइन को सीएम की मंजूरी
विज्ञापन
अब विस्तृत कार्ययोजना बनाने में जुटा जीडीए, चंपा देवी पार्क की 25 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित है निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। चंपा देवी पार्क के 25 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित विश्वस्तरीय कन्वेंशन सेंटर के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पांच हजार की क्षमता वाले इस कन्वेंशन सेंटर की डिजाइन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। अब गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि इसी साल इस कन्वेंशन सेंटर की आधारशिला रख दी जाएगी।
करीब छह महीने पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जीडीए को एक बड़ा कन्वेंशन सेंटर बनाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा था। तय हुआ कि चंपा देवी पार्क के जिस हिस्से में वाटर पार्क स्थापित है, उसका ढांचा हटाकर वहीं पर कन्वेंशन सेंटर का निर्माण कराया जाएगा। वाटर पार्क का आवंटन, प्राधिकरण पहले ही निरस्त कर चुका है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के मुताबिक गोरखपुर में प्रस्तावित यह कन्वेंशन सेंटर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर से काफी बड़ा होगा। इसके बन जाने के बाद गोरखपुर में भी अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किए जा सकेंगे। यहां पुस्तकालय के साथ ही आध्यात्मिक पुस्तकालय बनाने का निर्णय लिया गया है। वाणिज्यिक गतिविधियां भी होंगी। साथ ही प्रदर्शन के लिए भी जगह उपलब्ध कराई जाएगी।