{"_id":"6ab6e4fef820b104420f87f4","slug":"working-womens-hostel-to-be-ready-in-october-preparations-for-inauguration-gain-momentum-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1463363-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अक्तूबर में तैयार होगा वर्किंग वूमेन हॉस्टल, लोकार्पण की तैयारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अक्तूबर में तैयार होगा वर्किंग वूमेन हॉस्टल, लोकार्पण की तैयारी तेज
Sat, 26 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत बन रहे वर्किंग वूमेन हॉस्टल को अक्तूबर में तैयार करने की तैयारी तेज कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित लोकार्पण को देखते हुए नगर निगम ने निर्माण कार्य और उससे जुड़े शेष कामों की निगरानी बढ़ा दी है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट-42 को जरूरी संसाधन जुटाकर काम समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
नगर निगम की ओर से हॉस्टल को लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार रखने के लिए निर्माण स्थल पर जरूरी व्यवस्था पूरी कराने पर जोर दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्माण की प्रगति की लगातार निगरानी करने और जो काम बाकी हैं, उन्हें प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए गए हैं। अक्तूबर 2026 तक निर्माण कार्य पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।
-- -
काम सुस्त होने पर कड़े निर्देश
निर्माण कार्य की गति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिलने पर नगर निगम ने सीएंडडीएस यूनिट-42 को श्रमिक, मशीनरी और अन्य संसाधन तत्काल बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 18 सितंबर को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव और संबंधित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया था। मौके पर पर्याप्त श्रमिक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई गई थी। निर्देश दिया गया है कि किसी भी तरह की शिथिलता या अनावश्यक देरी होने पर कार्यदायी संस्था और संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिए गए हैं जल्द काम पूरा हो जाएगा।