फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Workers will go door to door to collect bills.

Gorakhpur News: बिल जमा कराने के लिए घर-घर जाएंगे कर्मी

Mon, 17 Nov 2025 01:53 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:53 AM IST
विज्ञापन
Workers will go door to door to collect bills.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोरखपुर। बिजली निगम के जूनियर मीटर टेस्टर (जेएमटी) और कर्मचारियों को उपभोक्ताओं के घर भेजा जाएगा। कभी बिजली का बिल न जमा करने वाले, लंबे समय से बिल न जमा करने वालों की जानकारी इकट्ठा कर इन्हें बिल जमा करने के लिए कर्मचारी प्रेरित करेंगे। साथ ही मोबाइल फोन में यूपीपीसीएल स्मार्ट एप भी इंस्टाल कराएंगे।

इसके अलावा स्मार्ट प्रीपेड मीटर के रिचार्ज का तरीका बताते हुए नए कनेक्शन पर आर्मर्ड केबल लगने की भी जांच करेंगे। हर जेएमटी व कर्मचारी को 10-10 घरों में पहुंचना होगा। अधीक्षण अभियंता शहर लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि प्रीपेड स्मार्ट मीटर से जुड़े उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए बिजली कर्मियों को घर-घर भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं की समस्याओं का यह कर्मचारी समाधान कराएंगे। मोबाइल फोन में एप इंस्टाल कराकर पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed