फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Workers told problems to Narmu General Secretary

Gorakhpur News: कर्मियों ने नरमू महामंत्री को बताईं समस्याएं

Wed, 05 Jul 2023 01:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Workers told problems to Narmu General Secretary
गोरखपुर। एनई रेलवे आउट डोर शाखा और विद्युत शाखा की संयुक्त बैठक मंगलवार को कार्यालय पर हुई। मुख्य अतिथि महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। लेकिन, इन सबके बीच अगर न्यू पेंशन स्कीम की घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर देते हैं तो यह गौरव की बात होगी। इसी क्रम में महामंत्री ने आउटडोर ब्रांच एवं विद्युत इंजीनियरिंग ब्रांच के सभी कार्यकारी सदस्यों से मुलाकात कर सदस्यता अभियान चलाया।
विज्ञापन


इस दौरान कई कर्मियों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। इस बीच महिला कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन पर महिलाओं के लिए महिला कॉमन रूम न उपलब्ध होने, पेयजल की व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया। अध्यक्षता अंबरीश चंद श्रीवास्तव और संजय मालवीय ने की। इस दौरान प्रवीण चौधरी, हेमंत कुमार शर्मा, पंकज, अमित शाह, अशोक त्रिपाठी, विनय श्रीवास्तव, ओंकार सिंह, मारकंडेय सिंह, विनोद यादव, अमरेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed