फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work to develop Sumer Sagar Tal gorakhpur like Juhu Chowpatty from next month

बदल रहा है गोरखपुर: शहर के बीचोबीच बनेगा लेक व्यू, परिवार संग कर सकेंगे सैर-सपाटा

Thu, 31 Aug 2023 02:42 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Aug 2023 02:42 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सुमेर सागर ताल के सुंदरीकरण की योजना पर जल्द ही काम शुरू होगा। शहर के बीचोबीच विकसित होने वाले इस पर्यटन स्थल पर जागिंग ट्रैक, म्यूजिकल फाउंटेन और पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं मुहैया होंगी।

विज्ञापन
Work to develop Sumer Sagar Tal gorakhpur like Juhu Chowpatty from next month
सुमेर सागर ताल का होगा सौंदरीकरण। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अब जल्द ही रामगढ़ताल के लेक व्यू प्वाइंट की तरह सैर-सपाटा के लिए शहर के बीचो-बीच एक और खूबसूरत स्थान मिल जाएगा। जीडीए ने सुमेर सागर ताल को जुहू चौपाटी की तर्ज पर विकसित करने की योजना बनाई है। अगले महीने से सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। यहां फूड कोर्ट, म्यूजिकल फाउंटेन, जागिंग ट्रैक भी बनेगा। लोग मनचाहे व्यंजनों का स्वाद भी ले सकेंगे।

विज्ञापन


विजय चौराहा से धर्मशाला बाजार के बीच स्थित सुमेर सागर ताल करीब 18.5 एकड़ में फैला हुआ है। सुमेर सागर ताल के सुंदरीकरण के लिए जीडीए ने त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था। मंजूरी मिलने के बाद जीडीए ने टेंडर की प्रक्रिया करा ली है।
विज्ञापन


योजना के मुताबिक इस ताल को रामगढ़ताल के विकल्प के तौर पर विकसित किया जाएगा। ताल किनारे पार्क होगा, साथ ही चौपाटी की तर्ज पर फूड कोर्ट बनाया जाएगा। शाम ढलने पर लोगों के मनोरंजन के लिए म्यूजिकल फाउंटेन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी महिला, नाराज पति ने घर में कर दिया बंद

इसके अलावा सुबह और शाम को टहलने जाने वाले लोगों के लिए जागिंग ट्रैक भी बनाने की योजना है। जागिंग ट्रैक की लंबाई 1.437 किलोमीटर होगी। जीडीए के प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह के मुताबिक, योजना में ताल की गहराई बढ़ाते हुए प्राकृतिक स्वरूप दिया जाएगा। मोहल्लों का गंदा पानी नाले में न जाए, इसके लिए चारों ओर पक्का नाला बनेगा। आसपास के मोहल्लों के पानी को शुद्ध करके ताल में गिराया जाएगा।
 

चार वाहनों के लिए बनेगी पार्किंग, हरियाली और रोशनी करेगी आकर्षित

सुमेर सागर ताल में आने वाले लोगों को पार्किंग में कोई असुविधा नहीं होगी। यहां पर बाइक और कार सहित चार सौ वाहनों को खड़ा करने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही ताल क्षेत्र में हरियाली विकसित की जाएगी। साथ ही आकर्षण बढ़ाने के लिए रंगबिरंगी लाइटें लगाई जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: युवक के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, बोली- अब साथ रहना है

यह होगा फायदा

  • शहर में घूमने फिरने के लिए लोगों को एक नई जगह मिल सकेगी।
  • लोग परिवार के साथ घूमने फिरने के साथ ही खाने-पीने का आनंद ले सकेंगे।
  • सुमेर सागर ताल क्षेत्र में स्थानीय लोगों का कारोबार बढ़ेगा। बाहर के पर्यटक भी आएंगे।
  • सुबह टहलने जाने वाले लोगों को शुद्ध हवा में जागिंग का नया विकल्प मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: आज से सात दिन 57 ट्रेनें निरस्त, नौ का रुट बदलेगा; 50 हजार से ज्यादा यात्री परेशान

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि सुमेर सागर ताल के सुंदरीकरण की योजना पर जल्द ही काम शुरू होगा। शहर के बीचोबीच विकसित होने वाले इस पर्यटन स्थल पर जागिंग ट्रैक, म्यूजिकल फाउंटेन और पार्किंग सहित अन्य सुविधाएं मुहैया होंगी। अगले मानसून के पहले इसे पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed