{"_id":"64f0511051c9ad068800ae39","slug":"girlfriend-reached-young-man-house-created-ruckus-2023-08-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: युवक के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, बोली- अब साथ रहना है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: युवक के घर पहुंची प्रेमिका ने किया हंगामा, बोली- अब साथ रहना है
Thu, 31 Aug 2023 02:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 31 Aug 2023 02:06 PM IST
सार
करीब एक माह पूर्व युवक अपने ननिहाल गया था। वहां पर रहकर बाइक मरम्मत करने लगा। उसी दौरान पड़ोस की एक विवाहिता से प्रेम हो गया। वह विवाहिता और उसके दो वर्ष के लड़के को साथ लेकर मुंबई चला गया। इसके बाद महिला के परिजनों ने घुघली थाने में शिकायत किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोरखपुर जिले में सहजनवां इलाके के एक गांव में युवक के घर पर मंगलवार की रात में उसकी प्रेमिका पहुंच गई और हंगामा करने लगी। वह साथ रहने की जिद पर अड़ी थी तो युवक की मां उसे घर में घुसने नहीं दे रही थी।
विज्ञापन
बुधवार को पुलिस ने दोनों पक्ष में पंचायत कराकर मामले को शांत कराया। जानकारी के मुताबिक, सहजनवां थाना क्षेत्र के निवासी एक 20 वर्षीय युवक का ननिहाल घुघली जिला महराजगंज में है।
विज्ञापन
करीब एक माह पूर्व युवक अपने ननिहाल गया था। वहां पर रहकर बाइक मरम्मत करने लगा। उसी दौरान पड़ोस की एक विवाहिता से प्रेम हो गया। वह विवाहिता और उसके दो वर्ष के लड़के को साथ लेकर मुंबई चला गया। इसके बाद महिला के परिजनों ने घुघली थाने में शिकायत किया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर से पुलिस खोलेगी पूरा रैकेट, जल्द खंगालेगी फुटेज
Trending Videos
पुलिस ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया तो युवक विवाहिता को लेकर घुघली थाने पर पहुंचा। जहां विवाहिता के पति ने रखने से इनकार कर दिया। मायके वाले उसे लेकर घर चले गए।
सोमवार को महिला युवक के घर पहुंच गई और रहने के लिए अड़ गई। लेकिन, युवक के परिजनों ने साथ रखने से इनकार कर दिया। विवाहिता ने सहजनवां थाने पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने समझौता कराकर विवाहिता और प्रेमी को साथ घर भेज दिया।