फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work on Mini Sports Complex in full swing, preparation to be completed by July

Gorakhpur News: मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का काम तेज, जुलाई तक पूरा कराने की तैयारी

Fri, 19 Apr 2024 05:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 19 Apr 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
Work on Mini Sports Complex in full swing, preparation to be completed by July
गोरखपुर। गोरखनाथ क्षेत्र में राजेंद्र नगर के भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। जीडीए ने जुलाई तक काम पूरा कराने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था को दिया है।
विज्ञापन


स्मार्ट सिटी योजना के तहत भाटी विहार कॉलोनी में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। 23 जुलाई 2023 को सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसका शिलान्यास किया था। विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि से इसके लिए 5.23 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। करीब दो एकड़ में बन रहे कॉम्प्लेक्स में एथलीटों के लिए सिंथेटिक ट्रैक, बास्केटबॉल कोर्ट, इंडोर बैडमिंटन कोर्ट, लॉन टेनिस कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट और शूटिंग रेंज बनेगा। क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए भी सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन

यहां भाला फेंक, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद का भी अभ्यास कराया जाएगा। कॉम्प्लेक्स के मल्टी परपज हाल में स्क्वैश, जिम, जूडो, वेट लिफ्टिंग के अभ्यास की व्यवस्था होगी। भवन तैयार होने के बाद बेहतर कोच के लिए एमओयू मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

बैडमिंटन कोर्ट का चल रहा निर्माण

मिनी स्पोर्ट्स काॅम्प्लेक्स की चहारदीवारी का निर्माण पूरा होने के बाद रेनवाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर, चहारदीवारी व वाटर सप्लाई का काम पूरा हो गया है। मल्टी परपज हॉल, बैडमिंटन कोर्ट, एडमिन ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे यहां राजगीर मिस्त्री दीवार की चुनाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि धरातल का काम पूरा हो चुका है।

कोट
मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कार्य की गुणवत्ता के लिए नियमित निगरानी कराई जा रही है। निर्माण का करीब 45 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। जुलाई तक कार्य पूरा कर लेने का लक्ष्य कार्यदायी संस्था को दिया गया है।
- आनंद वर्द्धन, उपाध्याक्ष, जीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed