Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work on embankments nearing completion; work still unfinished in several places.

Gorakhpur News: तटबंधों पर कार्य का समय लगभग पूरा, कई जगह काम अभी अधूरा

Sun, 14 Jun 2026 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Work on embankments nearing completion; work still unfinished in several places.
गोरखपुर। जनपद में तटबंधों पर कटान निरोधक कार्य का समय लगभग पूरा हो गया है लेकिन अभी कई जगह काम अधूरे हैं। विभाग का दावा है कि 15 जून तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे। कहीं कोई खतरे की बात नहीं है। वहीं ग्रामीणों का दावा इसके उलट है।
विज्ञापन

जनपद में बहने वाली प्रमुख नदियों के तटबंधों पर कटान निरोधक कार्य कराने के लिए स्वीकृत 27 परियोजनाओं का कार्य 15 जून तक पूरा कर लेना है। समय सीमा लगभग पूरी होने के करीब है लेकिन कार्य अभी अधूरे हैं। जिले में छह प्रमुख नदियां राप्ती, घाघरा, कुआनो, रोहित, आमी, गोर्रा बहती हैं। राप्ती नदी कैंपियरगंज, सदर, सहजनवां, बांसगांव, चौरीचौरा व गोला तहसील में बहती है। घाघरा नदी गोला व खजनी तहसील में बहती है। कुआनो खजनी, जबकि रोहिन नदी कैंपियरगंज व सदर तहसील में बहती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार आमी नदी सहजनवां, बांसगांव सदर व खजनी तहसील में बहती है जबकि गोर्रा नदी का प्रवाह सदर व चौरीचौरा तहसील में हैं। इन नदियों के बाढ़ से सुरक्षा के लिए 66 तटबंध बनाए गए हैं। जिनकी लंबाई 457 किलोमीटर है। इन तटबंधों पर कटान निरोध कार्य कराने के लिए 27 परियोजनाएं स्वीकृत हैं। इन परियोजनाओं पर सिंचाई विभाग के तीन डिवीजन ड्रेनेज खंड, बाढ़ खंड व बाढ़ खंड दो डिवीजन की ओर से कार्य कराया जा रहा है। इन कार्यों पर 142 करोड़ से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। इन सभी परियोजनाओं को 15 जून तक पूरा कर लेना है लेकिन अभी तक सभी परियोजनाएं अधूरी हैं। सीएम का आदेश है कि हर हाल में बाढ़ बचाव के कार्य 15 जून तक पूरा कर लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो परियोजनाएं चल रही हैं वह लगभग पूरी कर ली गई हैं। 15 जून तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। सदर तहसील में उतरासोत के पास की परियोजना देर से शुरू हुई है। इसके चलते वह अभी अधूरी है। गोला तहसील में बगहा देवार की परियोजना विलंब से शुरू हुई है। अन्य जो भी परियोजनाएं हैं वह 15 जून तक पूरी हो जाएंगी। कुछ परियोजनाएं जीएफसीसी से समय से स्वीकृति नहीं मिलने के कारण पिछड़ी हैं।



- विकास कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed