फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work on all points for good rank: Chancellor

अच्छी रैंक के लिए सभी बिंदुओं पर करें काम : कुलाधिपति

Fri, 25 Aug 2023 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Work on all points for good rank: Chancellor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की एनआईआरएफ में प्रतिभागिता और उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त करने के लिए तैयार प्रस्तुतीकरण की बिंदुवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

राजभवन में एमएमएमयूटी के नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) में प्रतिभागिता पर आयोजित समीक्षा बैठक में कुलाधिपति ने कहा कि रैंकिंग के प्रत्येक मानक के सभी बिंदुओं पर किसी शीर्ष रैंक वाले संस्थान के साथ अपने अपेक्षित अंकों की तुलनात्मक समीक्षा करें, जिससे यह पता चल सके कि किन-किन बिंदुओं पर सुधार की संभावना है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय को कुल प्रवेश में छात्राओं की संख्या बढ़ाने और अधिक प्रयत्न करना चाहिए, जिससे कुल विद्यार्थियों में छात्राओं की संख्या में अपेक्षित सुधार हो सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभिन्न विश्वविद्यालय के शिक्षकों को एक साथ मिलकर शोध गतिविधियां संपादित करनी चाहिए एवं संयुक्त रूप से शोध पत्र प्रकाशित करना चाहिए। इससे दोनों संस्थानों के शिक्षकों को लाभ होगा। शिक्षकों को श्रेष्ठ शोध पत्रिकाओं में ही शोधपत्र प्रकाशित करने का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



...
ये रहे मौजूद
प्रस्तुतिकरण के दौरान विवि के डीन प्लानिंग प्रो गोविंद पांडेय, प्रो जीउत सिंह, प्रो विट्ठल एल गोले, प्रो. संजय मिश्र, प्रो वीके मिश्र, प्रो वीके द्विवेदी, डॉ कृष्ण कुमार, डॉ अमित बर्नवाल व डॉ अभिजित मिश्र मौजूद रहे। कुलाधिपति के अपर मुख्य सचिव सुधीर एम बोबडे एवं ओएसडी डॉ पंकज एल जानी आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed