फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work is being carried out by closing half the lane of the bridge

Gorakhpur News: गोरखनाथ पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत शुरू, डायवर्जन लागू

Sun, 24 May 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Work is being carried out by closing half the lane of the bridge
गोरखपुर। गोरखनाथ पुराने ओवरब्रिज की मरम्मत शनिवार से शुरू हो गई। पुल की आधी लेन को बंद कर यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान भारी वाहनों को डायवर्ट किया गया है। ये वाहन बरगदवां से डायवर्ट होकर खजांची मार्ग के जरिये शहर में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

मरम्मत कार्य के दौरान पुल की आधी लेन को बैरिकेडिंग कर घेर लिया गया है, जबकि छोटे वाहनों का आवागमन जारी है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 1980 में निर्मित यह पुराना पुल लंबे समय से जर्जर स्थिति में पहुंच गया था। नियमित निरीक्षण के दौरान इसके एक्सपेंशन जॉइंट्स सहित कई हिस्सों में खराबी पाई गई थी। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण पुल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी, जिससे दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के मुताबिक, मरम्मत कार्य के दौरान पुल के एक्सपेंशन जॉइंट्स बदले जाएंगे और अन्य तकनीकी खामियों को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि पुल को सुरक्षित और मजबूत बनाया जा सके। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता रंजन सिंह ने बताया कि मरम्मत कार्य के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। काम को तय समय के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed