फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Work begins to make Gorakhpur station world class, old buildings being demolished

Gorakhpur News: गोरखपुर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने कार्य शुरू, तोड़े जा रहे पुराने भवन

Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:19 AM IST
विज्ञापन
Work begins to make Gorakhpur station world class, old buildings being demolished
गोरखपुर।
विज्ञापन

गोरक्ष नगरी की बढ़ती ख्याति के अनुरूप ही गोरखपुर रेलवे स्टेशन को भी विश्वस्तरीय बनाने के लिए पिछले साल बनाई गई योजना अब धरातल पर उतरने लगी है। स्टेशन के पुनर्निर्माण की शुरुआत जीआरपी थाने के बगल में स्थित स्टेशन मास्टर के पुराने आवास को तोड़ने से हुई है। इसके बाद कुलियों के लिए बने शेल्टर हाउस तोड़े जाएंगे। स्टेशन पर सबसे पहले बीच वाले फुट ओवरब्रिज का निर्माण होगा। नया फुट ओवरब्रिज वर्तमान ब्रिज से 12 मीटर पश्चिम में बनाया जाएगा। प्लेटफार्म पर जितने भी दफ्तर हैं, वे सभी पहली मंजिल पर शिफ्ट होंगे।
पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर स्टेशन के पुनर्निर्माण की आधारशिला रखी थी। लगभग 500 करोड़ की लागत से बनने वाली इस स्टेशन को अगले 50 साल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। अमृत भारत योजना के तहत बन रहे इस स्टेशन की खासियत यह होगी कि इसके बाहरी हिस्से की डिजाइन शहर के प्रमुख धार्मिक व पर्यटन स्थलों जैसी होगी। प्लेटफार्म स्टेशन डायरेक्टर से लेकर अन्य जितने भी ऑफिस हैं, सभी प्रथम तक पर होंगे, जबकि प्लेटफार्म पर केवल यात्रियों के आवागमन की व्यवस्था होगी। स्टेशन पर मॉल और होटल भी होंगे, जिससे कि लोग यहां आने-जाने के दौरान खरीदारी भी कर सकें। स्टेशन पुनर्निर्माण के इस कार्य की शुरूआत करते हुए सबसे पहले जीआरपी थाने में बगल में जर्जर पड़े स्टेशन मैनेजर के पुराने आवास को तोड़ा जा रहा है। इसके बाद कुली शेल्टर होम को तोड़ा जाना है। शेल्टर होम को आरक्षण केंद्र के बगल में शिफ्ट किया जा चुका है। शनिवार को नए शेल्टर होम का उदघाटन भी हो गया। अब पुरानी बिल्डिंग को तोड़कर पिलर बनाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

-----
सबसे पहले बनेगा बीच वाला एफओबी
स्टेशन पर बीच वाला फुट ओवरब्रिज करीब छह महीने से बंद है। यह ब्रिज जर्जर होने के चलते बंद किया गया था। बीच में इसके मरम्मत पर भी विचार हुआ था, लेकिन बाद में यह निर्णय लिया गया कि पहले इसका ही निर्माण कराया जाएगा। नया एफओबी पुराने एओबी से 12 मीटर पश्चिम तरफ बनाया जाएगा। इसके चालू होने के बाद पुराने एफओबी को तोड़कर हटाया जाएगा। इसी तरह बारी-बारी से तीनों एफओबी का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक नंबर प्लेटफार्म बन जाएगा आईसलैंड
वर्तमान प्लेटफार्म नंबर 2ए पर जो लाइन है उसे सीधा बढ़ाया जाएगा। इस लाइन के बनने पर वर्तमान एक व दो नंबर प्लेटफार्म के दूसरी तरफ भी लाइन बन जाएगी। इसके समानांतर एक और लाइन बिछाई जाएगी। जिससे कि ट्रेनें पुराने वाशिंग पिट में सीधे जाएंगी और आएंगी। इससे ट्रेनों की धुलाई व मरम्मत में सुविधा होगी। इन लाइनों के बनने पर सभी प्लेटफार्मों का नंबर भी बदल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed