फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Won trust by mentioning husband's and children's names; tricked the victim with a ruse about hiding jewelry inside a ball of dough.

Gorakhpur News: महिला के कान की बाली ले उड़ा जालसाज

Fri, 17 Jul 2026 02:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 17 Jul 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Won trust by mentioning husband's and children's names; tricked the victim with a ruse about hiding jewelry inside a ball of dough.
- पति और बच्चों का नाम बताकर जीता भरोसा, आटे की गोली में जेवर रखने का दिया झांसा
विज्ञापन



भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव में एक जालसाज महिला को ग्रह-दोष दूर करने का झांसा देकर उसकी कान की बाली लेकर फरार हो गया। आरोपी ने पहले महिला और उसके परिवार के बारे में जानकारी होने का भरोसा दिलाया, फिर पूजा-पाठ के नाम पर उसे झांसे में ले लिया। ठगी का एहसास होने पर महिला ने डायल-112 पर सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, पोखरभिंडा निवासी सिकंदर की पत्नी मंजू गुप्ता सड़क किनारे गुमटी लगाकर गुटखा, बिस्किट आदि बेचती हैं। उनके पति गुजरात में रहकर पेंट-पॉलिश का काम करते हैं। महिला के मुताबिक, बुधवार दोपहर एक अधेड़ व्यक्ति बाइक से उसकी दुकान पर पहुंचा। उसने सामान खरीदा और बातचीत के दौरान महिला, उसके पति और बच्चों का नाम बताने लगा। इसके बाद उसने महिला के गुरुजी के बारे में भी जानकारी होने का दावा किया। आरोप है कि जालसाज ने महिला से कहा कि उसके ऊपर ग्रहों का प्रकोप चल रहा है और वह इसे दूर कर सकता है। इसके बाद उसने महिला से घर के अंदर से आटा मंगवाया और उसे गूंथने के लिए कहा। महिला के अनुसार, आटा गूंथने के बाद आरोपी ने उसकी कान की बाली उतरवाकर आटे की गोली में रखने को कहा। इसके बाद उसने आटे की गोली अपने हाथ में लेकर कुछ देर बाद महिला को वापस कर दी और उसे 24 घंटे तक घर में रखने की बात कही। आरोपी के जाने के बाद महिला को शक हुआ तो उसने आटे की गोली खोलकर देखा। जेवर गायब था। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। गुरुवार को महिला ने डायल-112 पर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ चौरी चौरा कुंदन सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed