फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women's role is important in the development of society

Gorakhpur News: समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण

Fri, 05 Jan 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 05 Jan 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Women's role is important in the development of society

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। भारत का विकास गांवों के विकास एवं उनके स्वावलंबन में छिपा है। समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। भारत आज सशक्त राजनीतिक नेतृत्व के हाथों में है। भारत विकास की सभी विधाओं में तेजी से विकसित देशों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रहा है।
ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने कहीं। वह महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ में बृहस्पतिवार को ‘उन्नत भारत ग्राम अभियान में मिशन शक्ति’ प्रकल्प के अंतर्गत जेके अर्बनसेप्स डेवेलपर्स लिमिटेड कानपुर की ओर से प्रायोजित और सिंगर इंडिया लिमिटेड के सहयोग से आयोजित सात दिवसीय निशुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें भारत की आधी आबादी के विकास एवं स्वावलंबन के लिए और अधिक कार्य करने की जरूरत है। ऐसे में सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यशाला निसंदेह महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं के केंद्र में महिलाएं हैं। महिलाओं को आगे बढ़ाए बिना विकसित भारत के बारे में सोचना बेमानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांवों की महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन की दिशा में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यशालाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कहा कि प्रशिक्षण महिलाओं को उनकी आय बढ़ाने में सहायता करने के साथ ही उन्हें आर्थिक दृष्टि से स्वावलंबी बनाने में मदद करेगा। वर्तमान समय में गोरखपुर में ऐसे ही करीब 16 हजार से ज्यादा महिलाओं के स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं और सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले रहे हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री के तकनीकी सलाहकार डॉ. जीएन सिंह ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना भारत का विकास संभव नहीं है। महाविद्यालय महिला सशक्तिकरण की दिशा में सक्रिय सहयोग कर रहा है। सिंगर इंडिया लिमिटेड की एचआर हेड अल्पना शरना ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण संबंधी पाठ्यक्रम एवं अन्य जानकारी दी।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार राव ने उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया। जेके समूह के वाइस प्रेसीडेंट आशीष चौहान ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी है। कार्यक्रम का संचालन शिप्रा सिंह ने एवं अतिथि आभार डॉ. मंजेश्वर ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं शिवांन्या, दीपशिखा एवं सोनिका ने सरस्वती वन्दना, स्वागतगीत, संकल्प गीत तथा वंदेमातरम् का गायन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed