{"_id":"654a914944edecd45b07d4b4","slug":"womens-football-team-selection-trial-today-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-362143-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: महिला फुटबाल टीम का चयन ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: महिला फुटबाल टीम का चयन ट्रायल आज
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर में 18 से 25 नवंबर तक आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला फुटबाॅल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की महिला टीम का चयन ट्रायल आठ नवंबर को सुबह 11 बजे से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा। आरएसओ आले हैदर ने बताया कि इसमें गोरखपुर मंडल के चारों जिले की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। संवाद
-- -- -- -- -- --
महिला वॉलीबाल टीम का चयन 10 को
गोरखपुर। मेरठ में 16 से 19 नवंबर तक आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वालीबॉल प्रतियोगिता के लिए गोरखपुर मंडल की टीम का चयन ट्रायल 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से होगा। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर ने बताया कि चयन ट्रायल में गोरखपुर मंडल के चारों जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। संवाद
डीडीयू की हॉकी टीम का चयन 10 को
गोरखपुर। संभलपुर विश्वविद्यालय, बालासोर में पांच दिसंबर से आयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय हॉकी (पुरुष) टीम के लिए गोरखपुर विश्वविद्यालय की टीम का चयन ट्रायल 10 नवंबर को दोपहर दो बजे से क्रीड़ांगन में होगा। क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि चयन के इच्छुक छात्र निर्धारित समय पर अपने सभी कागजात के साथ ट्रायल में प्रतिभाग सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
जूनियर बालिका हैंडबाल टीम का चयन ट्रायल 14 को
गोरखपुर। जौनपुर में 19 से 22 नवंबर तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालिका हैंडबाल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम का चयन ट्रायल 14 नवंबर को दोपहर दा बजे से क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में होगा। इसी तरह मंडलीय टीम का चयन 16 को दोपहर दो बजे से होगा। आरएसओ आले हैदर ने बताया कि खिलाड़ी की आयु एक जनवरी 2004 या उसके बाद की होनी चाहिए। संवाद