{"_id":"69ebe0c3220310d9510b3ccc","slug":"women-showcase-their-talent-and-confidence-at-the-miss-ams-competition-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1300540-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मिस एएमएस प्रतियोगिता में शालू और अंजना बनीं विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मिस एएमएस प्रतियोगिता में शालू और अंजना बनीं विजेता
Sat, 25 Apr 2026 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। अग्रवाल महिला समिति के तत्वावधान में गोरखनाथ में ‘मिस एएमएस’ प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के व्यक्तित्व विकास और उनकी छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला व बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि डॉ. मीता अग्रवाल ने सर्वाइकल कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को जागरूक किया। उन्होंने समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने और सतर्क रहने की सलाह दी। प्रतियोगिता तीन चरणों परिचय, टैलेंट और प्रश्न-उत्तर राउंड में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने नृत्य, गायन और अभिनय के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं प्रश्न-उत्तर राउंड में आत्मविश्वास से जवाब देकर सबको प्रभावित किया।
जूनियर ग्रुप में शालू अग्रवाल ‘मिसेज एएमएस’ चुनी गईं। नम्रता गोयल प्रथम रनर-अप और रुचिका अग्रवाल द्वितीय रनर-अप रहीं। वहीं सीनियर ग्रुप में अंजना अग्रवाल विजेता बनीं। अमिता अग्रवाल प्रथम रनर-अप और शर्मिला अग्रवाल द्वितीय रनर-अप घोषित की गईं।
विज्ञापन
समिति की अध्यक्ष रजनी अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास को बाहर लाना और उन्हें समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष विमला दास, सावित्री दास, अमिता अग्रवाल, रेशमा जैन और अल्पना जैन समेत पूर्व अध्यक्ष मौजूद रहे।