{"_id":"65e38780b85063059305e5fc","slug":"women-shopped-extensively-in-satrushi-fair-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-484575-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सतरूशी मेले में महिलाओं ने जमकर की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सतरूशी मेले में महिलाओं ने जमकर की खरीदारी
Sun, 03 Mar 2024 01:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ऑफ गाेरखपुर होराइजन की तरफ से हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वावलंबन के उद्देश्य से इनरव्हील क्लब ऑफ गाेरखपुर होराइजन ने शनिवार को सतरूशी मेले का आयोजन गोरखपुर क्लब में किया। दिव्यांगों को समर्पित मेले का उद्घाटन मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने सपत्नीक किया। मेले का मुख्य आकर्षण केंद्र कानपुर, बरेली, इलाहाबाद, वाराणसी से आईं महिलाओं के कपड़े, ज्वेलरी, घरेलू सामान, क्राफ्ट के सामान के विभिन्न स्टॉल रहे। महिलाओं ने जमकर खरीदारी की।
मेले में संस्था द्वारा जरूरतमंद महिला को जीवनयापन के लिए ठेला दिया गया। साथ ही मूक बधिर विद्यालय के बच्चों को क्रिकेट एवं बैडमिंटन किट दी गई। प्रेसिडेंट दीपाली अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। एडिटर स्वाति अग्रवाल ने बताया कि हर साल इस मेले का आयोजन होली से पहले किया जाता है। विशिष्ट अतिथि आईपीएस अंशिका वर्मा रहीं। मेले में स्मिता अग्रवाल, अल्पना जैन, स्वाति गोयल, स्वाति अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, समता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।