फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women set fire to hut when they go to take possession of court order Gorakhpur

गोरखपुर में कोर्ट के आदेश पर कब्जा हटाने गए तो महिलाओं ने झोपड़ी में लगाई आग, पढ़े पूरी रिपोर्ट

Thu, 30 Jan 2020 06:32 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: विजय जैन Updated Thu, 30 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Women set fire to hut when they go to take possession of court order Gorakhpur
महिलाओं की ओर से झोपड़ी में लगाई गई आग। - फोटो : अमर उजाला
 खजनी तहसील के मदनपुरा गांव में चकरोड की भूमि से अवैध झोपड़ी को हटाने गए तहसील के अधिकारियों और पुलिस के सामने महिलाओं ने बवाल काटा। देखते ही देखते महिलाओं ने झोपड़ी में आग लगा दी और वहां मौजूद पुलिस यह सब देखती रह गई। बाद में महिला पुलिसकर्मियों के साथ हरपुर बुदहट और खजनी पुलिस मौके पर पहुंची। बवाल करने वाली महिलाओं की पुलिस वीडियोग्राफी के आधार पर तलाश कर रही है।
विज्ञापन


गांव के एक चकरोड पर लालचंद ने अवैध रूप से झोपड़ी डाल कर रास्ते को बाधित किया था। जिसपर कोर्ट ने अधिकारियों को कब्जा हटाने का आदेश दिया हुआ है। बृहस्पतिवार को आदेश का पालन कराने के लिए नायब तहसील आशुतोष सिंह, राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश कन्नौजिया, लेखपाल मारकंडेय प्रसाद और हल्का दरोगा विवेक हमराहियों के साथ जेसीबी लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


अधिकारियों और जेसीबी को देखते ही लालचंद के परिवार की महिलाएं उग्र हो गई। वे कहने लगी की गांव के अन्य लोगों का कब्जा पहले हटाया जाए और उसके बाद उनका कब्जा हटाया जाए। देखते ही देखते महिलाओं ने झोपड़ी में आग लगा दी। बवाल की सूचना के बाद खजनी और हरपुर बुदहट के थानेदार महिला पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थित को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मियों ने गांव में जाकर महिलाओं की तलाश भी की, लेकिन वो नहीं मिली। बाद में अधिकारियों ने अवैध झोपड़ी को हटा दिया। पुलिस अब विडियोग्राफी के आधार पर महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed