फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women protest for construction of Chhath statue in kushinagar

छठ वेदी निर्माण के लिए धरने पर बैठीं महिलाएं, बोलीं- 'जल्द शुरू हो काम'

Thu, 19 Nov 2020 02:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 19 Nov 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Women protest for construction of Chhath statue in kushinagar
धरने पर बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के कुशीगनर जिले के कसया विकास खंड के ग्रामसभा खेसारी गिदहा में छठ वेदी के निर्माण की मांग को लेकर गांव की महिलाएं सपहां सखवनिया मार्ग पर गुरुवार को सुबह पांच बजे धरने पर बैठ गईं। इस दौरान सड़क पर जाम लगने पर राहगीरों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। महिलाओं की मांग है कि अविलंब छठ वेदी का निर्माण शुरू कराया जाय।                         

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खेसारी गिदहा के बगल में पोखरी के किनारे दक्षिण तरफ छठ पूजा के लिए गांव के कुछ श्रद्धालु छठ वेदी का निर्माण कराने जा रहे थे। इस दौरान खलिहान की जमीन पर काबिज लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया। इससे नाराज गांव की सैकड़ों महिलाओं ने गुरुवार सुबह पांच बजे से ही सपहां सखवनिया मार्ग को जाम कर दिया।  
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने प्रशासन विरोधी व एक मंत्री के विरूद्ध नारेबाजी करने लगीं। महिलाओं की मांग है कि तत्काल अवैध कब्जा हटवाकर छठ वेदी का निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। सूचना मिलने पर नंदलाल यादव एसआई मयफोर्स मौके पर पहुंचे और महिलाओं द्वारा धरना समाप्त कराने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने बिना निर्माण शुरू कराए और अतिक्रमण हटाए जाम एवं धरना समाप्त करने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं की मांग है कि उच्चाधिकारी तत्काल मौके पर आकर मामले का निस्तारण कराएं वरना प्रदर्शन और उग्र किया जाएगा। महिलाओं द्वारा धरना प्रदर्शन अभी जारी है। पुलिस प्रदर्शन समाप्त कराने के लिए प्रयासरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed