फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Women lying in front JCB, police struggle

अतिक्रमण : जेसीबी के आगे लेटीं महिलाएं, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत

Sat, 19 Dec 2020 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Women lying in front JCB, police struggle
अतिक्रमण : जेसीबी के आगे लेटीं महिलाएं, पुलिस को करनी पड़ी मशक्कत
विज्ञापन

गोरखपुर। नगर निगम ने बरगदवा-फर्टिलाइजर रोड पर लच्छीपुर में मुख्य सड़क के ठीक किनारे नगर निगम की करीब पांच डिसमिल जमीन पर से अवैध कब्जा हटा दिया। इस दौरान वहां काफी हंगामा हुआ। महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं, जिन्हें महिला पुलिस कर्मियों की सहायता से हटाया गया। इसके बाद नगर निगम ने जमीन पर अपना कब्जा हासिल कर लिया। इस दौरान बरगदवां चौकी इंचार्ज राजकुमार सिंह ने हंगामा कर रहे दो भाइयों विक्रम प्रताप चौहान और संग्राम चौहान को हिरासत में लेकर शांति भंग में चालान कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, लच्छीपुर में मुख्य सड़क के किनारे रिहायशी इलाके में नगर निगम की करीब पांच डिसमिल जमीन है। इस जमीन पर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बाउंड्रीवाल बना उसमें टिनशेड डाल कर कब्जा कर लिया था। निगम की ओर से संबंधित व्यक्ति को कई बार नोटिस भी दिया गया, लेकिन जमीन को खाली नहीं किया जा रहा था। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी को उक्त जमीन पर से कब्जा हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद सहायक नगर आयुक्त नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जब टिन शेड हटाना शुरू किया तो वहां मौजूद विक्रम प्रताप चौहान और उसके छोटे भाई संग्राम चौहान के साथ कुछ महिलाओं ने विरोध शुरू कर दिया।
विज्ञापन

तब सहायक नगर आयुक्त ने बरगदवां और गोरखनाथ थाने को सूचना भेजकर पुलिस बुला ली। इसके बाद जेसीबी मशीन के द्वारा बाउंड्री गिराने का काम शुरू हुआ तो महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गईं। इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने सख्ती से उन सभी को वहां से हटा दिया। इसके बाद बाउंड्री वाल और टिनशेड को ध्वस्त कर दिया गया। फिर नगर निगम ने वहां अपना पिलर लगा कर जमीन को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लच्छीपुर में विक्रम प्रताप चौहान ने नगर निगम की करीब पांच डिसमिल जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया था। नगर आयुक्त के आदेश के क्रम में शुक्रवार को उक्त जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया गया है। अब वह जमीन नगर निगम के कब्जे में है।
-वैभव त्रिपाठी, सहायक नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed